विपक्ष भ्रम फैलाने में लगा है : नीतीश

Follow न्यूज्ड On  

 सीवान, 8 मई (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां बुधवार को आरोप लगाया कि विपक्ष भ्रम फैलाने में लगा है।

  उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद को अदालत ने चारा घोटाले में सजा दी और अब ये कहते हैं कि उन्हें फंसाया गया है।

सीवान के दरौली में जद (यू) प्रत्याशी कविता सिंह के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि 15 साल लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी को काम करने का मौका मिला, परंतु इन लोगों ने बिहार की जनता के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा, “कुछ लोग काम नहीं करना चाहते, वे भ्रम फैलाकर वोट पाने में लगे हैं। हम तो काम के आधार पर वोट मांगते हैं। अपनी मजदूरी मांगते हैं।”

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर आरक्षण के मामले पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष वोट पाने के लिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा, “वर्ष 2001 में पंचायत चुनाव हुआ, जिसमें महिलाओं को तो छोड़ दीजिए, अति पिछड़ों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को भी आरक्षण नहीं था। 2005 में आपने हमें काम करने का मौका दिया। 24 नवंबर को काम संभाला और तीन माह बाद पंचायत का चुनाव था। कानून बनाकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अतिपिछड़े वर्ग को आरक्षण और महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया।”

उन्होंने बिहार में किए जा रहे विकास कार्यो का भी उल्लेख करते हुए लोगों से किए गए काम के बदले वोट के रूप में मजदूरी मांगी।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022