विपक्षी नेताओं ने कहा, मोदी को हटाओ

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)| विपक्षी नेताओं के एक विशाल समूह ने बुधवार को लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने को कहा। नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में शक्ति प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि जनता और असली राष्ट्रवादियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती भारत को सुरक्षित व एक बेहतर स्थान बनाने की है और इसके लिए मोदी शासन को समाप्त करने की जरूरत है।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित एक रैली में उन्होंने कहा, “हम सभी को राष्ट्र को बचाना है और ‘चौकीदार’ को उसके पद से हटाना है। यह लड़ाई (लोकसभा चुनाव) मोदी और जनता के बीच की लड़ाई होगी।”

येचुरी ने महाभारत के किरदारों की तुलना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से की।

उन्होंने कहा, “100 कौरवों में से लोग केवल दुर्योधन व दुशासन को ही जानते हैं। इसी तरह भाजपा में से हम केवल (नरेंद्र) मोदी और (अमित) शाह को ही जानते हैं।”

आरएसएस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “वे महाभारत की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा की राजनीति दुशासन की राजनीति है। राष्ट्र को बचाने के लिए इस महाभारत के शकुनी मामा को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए, जो कि नागपुर में बैठे हैं।”

इस रैली में हिस्सा लेने वालों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, माकपा के डी. राजा, राकांपा के शरद पवार, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, द्रमुक की कनिमोझी और समाजवादी पार्टी के राम गोपाल यादव शामिल हैं।

दिल्ली में कांग्रेस-आप के बीच तनाव के बावजूद आप के निमंत्रण पर कांग्रेस की तरफ से आनंद शर्मा पहुंचे थे।

‘रीमूव डिक्टेटरशिप, सेव डेमोक्रेसी’ रैली में हजारों लोग पहुंचे थे। आप नेता संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और गोपाल राय भी इस दौरान मौजूद रहे।

माकपा के राजा ने सत्ता में बैठी भाजपा को भारत व लोकतंत्र के लिए खतरा करार दिया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “अगर आप राष्ट्र को बचाना चाहते हैं, तो आइए भाजपा को हटाने के लिए एक हो जाएं।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022