विरोध प्रदर्शन करने वाले किसान नहीं, बल्कि गुंडे : मंत्री

Follow न्यूज्ड On  

बुलंदशहर, 28 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को योगी आदित्यनाथ सरकार के वन तथा पर्यावरण मंत्री अनिल शर्मा ठीक नहीं मानते हैं। शर्मा का मानना है यह प्रदर्शन करने वाले किसान नहीं, बल्कि गुंडे हैं। किसान तो अपने काम में लगा है। चंद लोग एकत्र होकर उनको गुमराह करने के प्रयास में लगे हुए हैं।

किसानों के सड़क पर बैठ हाईवे जाम कराने के सवाल पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने कहा, यह प्रदर्शन तथा विरोध आम किसान नहीं कर रहे हैं। आम किसान को अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण बेकार के काम करने की फुर्सत ही नहीं है। मेरा तो मानना है कि किसी भी किसान ने यह प्रदर्शन नहीं किया है। यह सिर्फ कुछ गुंडे हैं जो प्रदर्शन कर रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है। चीनी मिलों को समय से चलवाने के साथ किसानों के गन्ना का समय से भुगतान और गेंहू तथा धान की बड़ी पैमाने पर समय से खरीद का काम सरकार की वरीयता में हैं। इस बार तो सरकार ने मक्का भी खरीदा है। इससे पहले प्रदेश में मक्का को कभी किसी भी सरकार ने नहीं खरीदा था। उत्तर प्रदेश की सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली का घेराव करने पर आमादा पंजाब तथा हरियाणा सहित देश के अन्य प्रांत के किसानों को भारतीय किसान यूनियन का भी समर्थन मिल रहा है।

–आईएएनएस

वीकेटी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022