विस चुनाव : भाजपा ने मप्र की पहली, तेलंगाना, मिजोरम की दूसरी सूची जारी की

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्यप्रदेश में एक चरण के तहत 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए 177 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी। पार्टी ने इसके साथ ही यहां से शहरी विकास मंत्री माया सिंह समेत तीन मंत्रियों को टिकट नहीं दिया है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में गुरुवार देर रात केंद्रीय निर्वाचन समिति की मैराथन बैठक के बाद पार्टी ने मध्यप्रदेश के अलावा तेलंगाना के लिए 28 और मिजोरम के लिए 24 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल थे।

पार्टी ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिहोर जिले में अपनी पारंपरिक बुधनी सीट से चुनाव लड़ेंगे। चौहान 2005 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

माया सिंह के अलावा पार्टी ने वन मंत्री गौरी शंकर शेजवार और जल संसाधन मंत्री हर्ष सिंह को भी टिकट नहीं दिया है।

सांची विधानसभा सीट पर शेजवार के बदले उनके पुत्र मुदित शेजवार चुनाव लड़ेंगे, जबकि रामपुर-बेघालेन विधानसभा सीट पर हर्ष सिंह के स्थान पर उनके पुत्र विक्रम सिंह चुनाव लड़ेंगे।

ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से 2013 में निर्वाचित माया सिंह के स्थान पर पार्टी के पार्षद सतीश सिकरवार को यहां से टिकट दिया गया है।

नरोत्तम मिश्रा, जयंत मालवीय और यशोधरा राजे सिंधिया क्रमश: दतिया, दमोह और शिवपुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

मध्यप्रदेश के लिए पहली सूची जारी करने के अलावा, भाजपा ने तेलंगाना(28) और मिजोरम(24) विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी की।

इसके साथ ही पार्टी ने 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा सीट के लिए 66 उम्मीदवारों और 40 सदस्यीय मिजोरम सीट के लिए 37 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

इससे पहले पार्टी ने तेलंगाना के लिए 38 और मिजोरम के लिए 13 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

मध्यप्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं और यहां पार्टी लगातार तीन बार से सत्ता में है। तेलंगाना में विधानसभा की कुल 119 सीटें हैं और सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति(टीआरएस) यहां दूसरे कार्यकाल के लिए जोर लगा रही है। मिजोरम में विधानसभा की 40 सीटें हैं और कांग्रेस यहां सत्तारूढ़ पार्टी है।

मध्यप्रदेश और मिजोरम में चुनाव 28 नवंबर को, जबकि तेलंगाना में सात दिसंबर को चुनाव होंगे। मतों की गिनती 11 दिसंबर को होगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022