विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप : दीपक फाइनल में, इतिहास रचने का मौका (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

नूर-सुल्तान (कजाकिस्तान), 21 सितम्बर (आईएएनएस)| भारत के युवा पहलवान दीपक पुनिया ने शनिवार को यहां जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के 86 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। दीपक ने सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टेफन सेइचमुथ को 8-2 से मात दे फाइनल में जगह बनाई। दीपक के पास भारत के लिए इतिहास रचने का मौका है। फाइनल में उनका सामना ईरान के हसन याजदानिचाराटी से होगा। अगर दीपक फाइनल जीत जाते हैं तो वह विश्व चैम्पियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
 

दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार ने 2010 में मास्को में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। दीपक पहले ही ओलम्पिक कोटा हासिल कर चुके हैं।

पहला राउंड काफी कड़ा रहा। दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया। लेकिन अपने दूसरे राउंड में हमेशा से अच्छा करने वाले दीपक ने यहां टेकडाउन से लगातार अंक ले फाइनल में प्रवेश किया।

दीपक ने हाल ही में जूनियर विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022