विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप : ओलम्पिक कोटा पाने वाली पहली भारतीय बनीं विनेश (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

नूर-सुल्तान (कजाकिस्तान), 18 सितम्बर (आईएएनएस)| एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय पहलवान बन गई हैं। विनेश (50 किग्रा) ने यहां जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के अपने भार वर्ग के रेपचेज राउंड-2 मुकाबले में इस भार वर्ग में दुनिया की नंबर एक पहलवान अमेरिका की सारा हिल्डरब्रैंट को हराकर कांस्य पदक मुकाबले में जगह बनाई और टोक्यो के लिए टिकट पक्का किया।

कांस्य पदक मुकाबले में विनेश का सामना मिस्र की मारिया प्रेवालार्की से होगा।

अपना तीसरा विश्व चैम्पियनशिप खेल रहीं विनेश ने विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता हिल्डरब्रैंट को 8-2 से पराजित किया। इससे पहले, रेपचेज राउंड-1 मुकाबले में विनेश ने यूक्रेन की यूलिया ब्लाहिन्या को 5-0 से शिकस्त दी थी।

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश ने इस जीत के बाद कहा, “मैं बहुत खुश हूं। विश्व चैम्पियनशिप में मैं कभी पदक नहीं जीती हूं और अब मेरे पास मौका है और मैं इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगी।”

विनेश ने इससे पहले अपने अभियान की अच्छी शुरूआत की और क्वालिफिकेशन में रियो ओलम्पिक की पदक विजेता स्वीडन की सोफिया मैटसन को 13-0 के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

विनेश को प्री क्वार्टरफाइनल में जापान की मायु मुकाइदा से 0-7 से हार का सामना करना पड़ा। विनेश की मुकाइदा के खिलाफ यह लगातार दूसरी हार है। उन्हें इससे पहले एशियाई चैम्पियनशिप में भी मुकाइदा से हार का सामना करना पड़ा था।

मुकाइदा ने इस वर्ग के फाइनल में जगह बनाई जिससे विनेश को रेपेचेज में उतरने का मौका मिल गया। विनेश ने फिर रेपेचेज के पहले राउंड में यूक्रेन की यूलिया ब्लाहिन्या को 5-0 से हराकर रेपचेज राउंड-2 में प्रवेश किया।

विनेश ने फिर रेपचेज राउंड-2 में हिल्डरब्रैंट को हराकर ना केवल टोक्यो ओलम्पिक कोटा हासिल किया बल्कि उन्होंने कांस्य पदक मुकाबले में भी प्रवेश कर लिया।

इस बीच, सीमा बिस्ला (50 किग्रा) रेपचेज राउंड-2 में रूस की एकातेरिना पोलेशचुक से 3-11 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के कारण सीमा टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं।

वहीं, 76 किग्रा में किरण जर्मनी की एलिन रोटर के खिलाफ 4-0 की बढ़त बनाने के बावजूद दूसरे राउंड में लगातार पांच अंक गंवा बैठी और उन्होंने 4-5 से करीबी हार का सामना करना पड़ा।

57 किग्रा के क्वालीफिकेशन मुकाबले में सरिता मोर को मोल्दोवा की एनासतासिया निचिता से 1-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022