विश्व पुस्तक मेले में विख्यात लेखकों की किताबों का होगा लोकार्पण

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)| दिल्ली के प्रगति मैदान में 5 से 13 जनवरी तक पुस्तक प्रेमियों के लिए विश्व पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है।

  इस वर्ष मेले में प्रगति मैदान के हॉल नंबर 12ए में एपीएन पब्लिकेशंस द्वारा कई विख्यात साहित्यकार की पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा। एपीएन पब्लिकेशंस के निदेशक निर्भय कुमार बताया कि विश्व पुस्तक मेले में पिछले चार वर्षो से अपनी प्रकाशित पुस्तकों के साथ आ रहे हैं। इस वर्ष मेले के थीम ‘रीडर विथ स्पेशल नीड्स’ के अनुरूप एपीएन पब्लिकेशंस के स्टाल पर बच्चों, युवाओं, वृद्ध एवं दिव्यागों के लिए पुस्तकें प्रमुख आकर्षण का केंद्र होंगी।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व पुस्तक मेले में साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता चित्रा मुदगल की ‘नारी चेतना की कहानियां’ सहित कई पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा।

निर्भय ने कहा, “इस वर्ष हमारे स्टॉल पर हर दिन अलग-अलग साहित्यकारों की पुस्तकें जिनमें ‘एक औरत की डायरी’, ‘आशाओं का आसमान’, ‘भारतीय त्योहार एवं अन्य मनभावना बाल कविताएं’ सहित कई पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा। मेले में स्टॉल पर हर वर्ग के पुस्तक प्रेमियों के लिए प्रदर्शित पुस्तकें आकर्षण का केंद्र होंगी।”

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022