विश्व तीरंदाजी ने आईओए से किया पूर्ण समर्थन का वादा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)| विश्व तीरंदाजी महासंघ ने 2022 में भारत में राष्ट्रमंडल तीरंदाजी चैम्पियनशिप आयोजित करने के फैसले का भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) को सोमवार को स्वागत किया और कहा कि वह इसके लिए अपना पूर्ण समर्थन देगी। भारतीय सरकार ने बीते शनिवार को आईओए को पत्र लिखकर 2022 में भारत में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैम्पियनशिप को आयोजित कराने की मंजूरी दे दी थी।

इस पर विश्व तीरंदाजी संघ ने आईओए अध्यक्ष नरेंदर बत्रा को सोमवार को पत्र लिख आभार जताया है और अपने समर्थन का वादा किया है।

विश्व तीरंदाजी संघ के पत्र में लिखा है, “हमें आपके द्वारा राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को भेजा गया वो प्रस्ताव मिला जिसमें आपने तीरंदाजी को भी शामिल किया है। विश्व तीरंदाजी, भारत में तीरंदाजी टूर्नामेंट आयोजित कराने के प्रस्ताव को लेकर अपना पूर्ण समर्थन देगी।”

विश्व संस्था ने लिखा है, “हम भारतीय सरकार, आईओए और आपके साथ मिलकर काम करेंगे और इस टूर्नामेंट की अंतिम तैयारियों पर बात करेंगे, लेकिन हम एक सुझाव देना चाहते हैं वो यह है कि इसमें मिश्रित टीम स्पर्धा को भी शामिल किया जाए जो टोक्यो 2020 का भी हिस्सा है।”

विश्व तीरंदाजी ने साथ ही कहा है कि भारत में 2022 में होने वाली चैम्पियनशिप के प्रदर्शन को वो विश्व रिकार्ड और विश्व रैंकिंग के पैमाने में शामिल करेगी।

पत्र में इस संबंध में लिखा है, “विश्व तीरंदाजी इस टूर्नामेंट को विश्व रिकार्ड के साथ-साथ विश्व रैंकिंग की भी मान्यता देगी। हम अपने बाकी के सदस्यों में इस टूर्नामेंट का प्रचार प्रसार करेंगे और इसके लिए जरूरी तकनीकी मदद देंगे।”

भारत सरकार ने आईओए को पत्र में लिखा था, “आईओए के एक जनवरी 2019 को लिखे पत्र के जवाब में यह पत्र लिख रहे हैं जिसमें राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैम्पिनशिप को मार्च -2022 में भारत में कराने को लेकर मंजूरी मांगी गई थी। सरकार राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के तत्तवधान में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी की मेजबानी की सैद्धान्तिक रूप से मंजूरी देती है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022