Vishwakarma Puja 2020: इन विधि विधानों से करें विश्वकर्मा जी की पूजा, मिलेगा मनचाहा फल

Follow न्यूज्ड On  

Vishwakarma Puja 2020: हिंदू धर्मग्रंथों में हर एक देवी-देवताओं का अपना महत्व बताया गया है। ऐसे ही एक भगवान हैं भगवान विश्वकर्मा (Bhagwan Vishwakarma)। ऐसी मान्यताएं है कि भगवान विश्वकर्मा ने ही हमारे देवी-देवताओं के लिए दिव्य अस्त्र-शस्त्र, भवन, और मंदिरों आदि का निर्माण किया था।

ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान ब्रह्मा सृष्टि की रचना कर रहे थे, तो विश्वकर्मा जी ने ही उनकी सहायता की थी। भगवान विश्वकर्मा का जन्म कन्या संक्रांति (Kanya Sankranti) के दिन हुआ था, जो कि हर वर्ष 16 सितंबर के दिन ही पड़ता है। इस दिन कल-पुर्जों से जुड़े लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं। उनकी मुर्ति स्थापित करते हैं और उनकी ही पूजा करते हैं।

विष्णु पुराण की मानें तो धर्म की वस्तु नामक स्त्री के गर्भ से वास्तुदेव पैदा हुए थे। वास्तुदेव की अंगिरसी नामक पत्नी की कोख से भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था। भगवान विश्वकर्मा को हिंदू धर्म में शिल्पशास्त्र का प्रवर्तक माना जाता है। कहा जाता है कि वास्तुकला विश्वकर्मा को पिता वास्तुदेव से विरासत में मिली थी, इसीलिए आगे चलकर विश्वकर्मा भी वास्तुकला के महान आचार्य के रूप में लोकप्रिय हुए।

ऐसे करें Vishwakarma Puja 2020

इस दिन प्रातःकाल स्नान-दान करने के पश्चात स्वच्छ अथवा नये कपड़े पहनकर भगवान विश्वकर्मा का ध्यान करें। भगवान विश्वकर्मा की पूजा और यज्ञ पूरे विधि-विधान से की जाती है। यह पूजा और यज्ञ ज्यादातर विवाहित जोड़े ही करते हैं।

जिस स्थान पर पूजा एवं यज्ञाहुति होनी है, उसके ठीक सामने पति को पत्नी के साथ बैठना चाहिए। अब हरि का ध्यान करें और विष्णु जी एवं विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर तिलक लगाए। इसके बाद क्षत एवं पुष्प अर्पित करें। और फिर नीचे दिए गए मंत्रों का जाप करें।

“ओम आधार शक्तपे नम: और ओम् कूमयि नम:; ओम् अनन्तम नम:, पृथिव्यै नम:”

इसके बाद पूजा स्थल के चारों ओर जल का छिड़काव करें और चारों दिशाओं में पीली सरसों छिड़कें। खुद को और अपनी पत्नी को रक्षासूत्र बांधें और भगवान विश्वकर्मा का ध्यान करें। फिर विश्वकर्मा जी की आरती उतारें। इसके बाद घर में अगर कोई मशीन हो तो उसे भी तिलक लगा कर उसे हाथ जोड़ें।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022