Places to visit in UP: कम खर्च पर घूमें यूपी की इन 10 बड़ी जगहों पर, हर मौसम में जाना है आसान

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली: अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। लेकिन समय या फिर पैसे के कारण आपको अपनी ख्वाहिशों पर रोक लगानी पड़ती है। आज हम आपको बता रहे हैं। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की दस ऐसी जगहों के बारे में जहां आपको जरूर जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश टूरिज्म (Uttar Pradesh Tourism)का भी कहना है कि यूपी नहीं देखा तो इंडिया (India)  नहीं देखा।

1.कानपुर (Kanpur)

इस शहर में पर्यटन के लिहाज से कई ऐसे स्थल हैं जहां घूमकर आप अपनी पिकनिक को यादगार बना सकते हैं। ऐतिहासिक स्थल बिठूर, इस्कॉन मंदिर, जेके मंदिर, कानपुर प्राणि उद्धयान, गंगा बैराज आदि।

2. बहराइच जिले के कतर्निया घाट (Katarnia Ghat in Bahraich district)

अगर आप प्रकृति से जुड़ना चाहते हैं तो आपको उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में जरूर जाना चाहिए। यहां स्थित कतर्निया वन्यजीव अभयारण्य बेहद खूबसूरत जगह है। दुधवा टाइगर रिजर्व से जुड़ा होने के कारण यहां आपको चीता देखने को भी मिल जाएगा। कतर्निया 550 वर्ग किलोमीटर में फैला है।

3. आगरा का ताजमहल (Tajmahal of Agra)

दुनिया के सात अजूबों में शामिल आगरा का ताजमहल उत्तर प्रदेश (Agra’s Taj Mahal Uttar Pradesh) में ही है। यहां आपको जरूर घूमना चाहिए। ताजमहल हर रोज सुबह 6 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक खुलता है। लेकिन शुक्रवार को नमाज के लिए ताजमहल बंद रहता है। वहीं अगर आप चांदनी रात में ताजमहल को देखना चाहते हैं तो शाम 8:30 बजे से 12:30 बजे तक प्रवेश रहता है। ताजमहल का टिकट 50 रुपये है। ताजमहल के अंदर एक म्यूजियम भी है। मुगल बादशाह शाहजहां ने ताजमहल अपनी पत्नी मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया था। ताजमहल के अंदर ही दोनों की कब्रे हैं। इस शहर में तिमद-उद-दूलह का मकबरा और अकबर का मकबरा भी है।

4. वाराणसी के घाट (Ghats of Varanasi)

वाराणसी पहुंचने के कई रास्ते हैं। दिल्ली से आने वाले लोगों के लिए रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस चला रखी है। जिससे दिल्ली और वाराणसी का सफर 8 घंटे में तय हो जाएगा। वाराणसी हिंदुओं का धर्मिक शहर है। अगर आप यहां आते हैं तो यहां के घाटों को देखना न भूलें। प्रयाग घाट, अस्सी घाट और मणिकर्णिंका घाट ऐसे हैं जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए। हर शाम को होने वाली गंगा आरती को देखना तो बिल्कुल भी न भूलें।  सारनाथ- ये स्थान भी अपने प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां सारनाथ संग्रहालय, अशोक स्तम्भ धर्मराजिका स्तूप, मूलगंध कुटी विहार, चौखंडी स्तूप, डीयर पार्क, धमेख स्तूप आदि।

5. प्रयागराज का संगम (Prayagraj Sangam)

उत्तर प्रदेश का प्रयागराज जिला हाईकोर्ट और विश्वविद्यालय से ज्यादा अपने दो नदियों के संगम के लिए मशहूर है। यहां यमुना और गंगा का संगम होता है। हिंदुओं के लिए यह बेहद धार्मिक स्थल है. 2019 में यह महाकुंभ का भी साक्षी बना। प्रयागराज के संगम को घूमने का सबसे अच्छा समय जनवरी से मार्च रहेगा। क्योंकि इस समय माघ मेला चल रहा होता है। इलाहाबाद पहुंचने के लिए आपको बस के साथ सीधी हवाई यात्रा और रेलवे सेवा मिल जाएगी। यहां प्रमुख पर्यटन स्थलों में इलाहाबाद का किला, ऑल सैंट कै थेडल, जवाहर प्लैनेटेरियम आदि प्रसिद्ध हैं।

6. अलकनंदा क्रूज (Alaknanda cruise)

अलकनंदा कोई जगह नहीं है बल्कि एक क्रूज है। जो वाराणसी में गंगा नदी में चलता है। यह एक वातानुकूलित क्रूज है। अलकनंदा के सहारे आप वाराणसी के घाटों को बहुत ही अच्छे से घूम सकते हैं। इस क्रूज में यात्रा का शुरुआती दाम 750 रुपये है। वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक किया जा सकता है। इस क्रूज को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।

7. महाराजा गंगाधर राव की छतरी (Maharaja Gangadhar Rao’s Chatri )


महाराजा गंगाधर राव की छतरी उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में है। इसका निर्माण रानी लक्ष्मीबाई द्वारा 21 नवंबर 1853 को कराया गया था। रानी लक्ष्मीबाई ने अपने पति गंगाधर राव के निधन के बाद इसका निर्माण कराया था। यह भारतीय कला का एक बेहतरीन नमूना है।

8.महामंकोल चाई थाई मोनेस्टरी (Mahamankol Chai Thai Monastery)

भगवान बुद्ध का जुड़ाव श्रावस्ती से रहा है। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में महामंकोल चाई थाई मोनेस्टरी है। बता दें कि यह जितनी घूमने के लिए अच्छी जगह है उतनी ही शांति वाली जगह है। ध्यान लगाने वाले बौद्ध भिक्षु यहां आते हैं। यहां आने के लिए आप बलरामपुर जिले से और बहराइच जिले से बस के द्वारा इकौना और कटरा तक आ सकते हैं।

9.लखनऊ (Lucknow)


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पर्यटन के लिहाज से बेहद ही खूबसूरत जगह है। यहां बड़ा इमामबाड़ा, रेजीडेंसी का खंडहर, सफेद बरादरी, लाल बरादरी, रूमी गेट, लक्ष्मण पार्क, जनरैल कोठी आदि पर्यटन स्थल हैं। विशेष अवसर पर यहां पर्यटनों की संख्या बढ़ जाती है।

10. कुशीनगर (Kushinagar)

यह स्थान भी अपने प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां निर्वाण स्तूप, निर्माण मंदिर, रामाभर स्तूप, चीनी मंदिर, जापानी मंदिर आदि स्थल प्रमुख हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022