वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन से 90 लोग मरे, 34 लापता

Follow न्यूज्ड On  

हनोई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। वियतनाम में पिछले 2 हफ्ते से हो रही लगातार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई और 34 लोग लापता हो गए। यह जानकारी आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्राकृतिक आपदा निवारण और नियंत्रण के लिए केंद्रीय संचालन समिति ने एक बयान में कहा कि सबसे ज्यादा मौतें क्वांग ट्राई, थुआ थिएन ह्यू और क्वांग नेम प्रांतों में हुई हैं।

सोमवार सुबह 6 बजे तक हा तिन्ह, क्वांग बिन्ह, क्वांग ट्राई और थुआ थिन ह्यू इलाकों के 1,21,280 लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया जा चुका था। समिति ने कहा है कि करीब 1,21,700 घर अभी भी बाढ़ प्रभावित है। 6 अक्टूबर से अब तक 5,31,800 मवेशी और मुर्गे मारे गए हैं या बह गए हैं।

समिति ने कहा कि भारी बारिश के कारण कई राष्ट्रीय राजमार्ग और स्थानीय सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

वियतनाम न्यूज एजेंसी ने बताया कि मध्य नघे एन और हा तिन्ह प्रांतों के स्कूलों ने सोमवार से छात्रों को घर पर रहने के लिए कहा है।

बुधवार तक भी केंद्रीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इतना ही नहीं, कुछ क्षेत्रों में तो 600 मिमी से अधिक बारिश होने की संभावना है। रविवार को यहां लेवल-फोर अलर्ट जारी कर दिया गया है, जो चेतावनी का दूसरा सबसे बड़ा स्तर है।

–आईएएनएस

एसडीजे/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022