वंदे भारत मिशन में क्या देश की गरीब जनता नहीं आ सकती : अखिलेश

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 14 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुजफ्फनगर हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि ‘वंदे भारत मिशन’ में क्या देश की गरीब जनता नहीं आ सकती है।

अखिलेश ने गुरूवार को ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि “उप्र के मुजफ्फनगर बस हादसे में प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत पर गहरा दुख। श्रद्घांजलि! पहले ट्रेन और अब बस हादसा, मजदूरों की जिंदगी इतनी सस्ती क्यों। ‘वंदे भारत मिशन’ में क्या देश की गरीब जनता नहीं आ सकती। इतना ऊपर भी उड़ना ठीक नहीं कि जमीन की सच्चाई की उपेक्षा हो जाए।”

गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सहारनपुर की तरफ से पदैल जा रहे श्रमिकों को बुधवार देर रात एक बस ने कुचल दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दुर्घटना से सम्बंधित बस के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने दु:ख प्रकट किया है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की आर्थिक मदद का ऐलान भी किया है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022