वसुंधरा की अनुपस्थिति में राजस्थान भाजपा प्रमुख ने पदभार संभाला

Follow न्यूज्ड On  

 जयपुर, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मंगलवार को यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

  इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, भाजपा उपाध्यक्ष ओम माथुर, विपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और बाबा बालकनाथ के साथ ही पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अनुपस्थिति चर्चा के केंद्र में रही।

पूर्व मुख्यमंत्री ने हालांकि युवा नेता को बधाई पत्र भेजा था, जिसे भाजपा महासचिव भजनलाल शर्मा ने पढ़ा।

पत्र में कहा गया, “आप युवा, मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ता हैं और इसलिए मुझे विश्वास है कि आप संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। मैं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक थी। मगर ब्राह्रण भोजन, कन्या प्रसाद और नवरात्रि के बाद की पूजा के कारण मैं अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा सकी।”

पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने चर्चा की कि क्या यह राज्य की राजनीति में वसुंधरा युग का अंत है। जबकि अन्य लोगों में नया पदभार ग्रहण करने वाले नेता की चुनौतियों को लेकर भी चर्चा चलती रही।

21 अक्टूबर को दो विधानसभा सीटों खिंवसर और नागौर के लिए उप-चुनाव होने हैं। इसके तुरंत बाद ही पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव भी होंगे।

जहां उपचुनाव होने हैं, वे दोनों सीट जाट बहुल हैं।

पूनिया ने इस अवसर पर कहा, “हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस मुक्त राजस्थान बनाने के सपने को साकार करना होगा। राजस्थान को भाजपा का अपराजित गढ़ बनाया जाएगा। हम उप-चुनावों और निकाय चुनावों में कांग्रेस की विदाई सुनिश्चित करेंगे।”

मदनलाल सैनी की मृत्यु के बाद इस वर्ष 24 जून से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद रिक्त था।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022