Monsoon Update : मानसून की राजस्थान में दस्तक, अगले 48 घंटे में UP समेत दिल्ली-NCR को भिगोने को तैयार

Follow न्यूज्ड On  

भयानक गर्मी झेल रहे उत्तर भारत के लोगों को जल्द ही इससे राहत मिलने वाली है। बंगाल की खड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र ने उत्तर भारत में असर दिखाना शुरू कर दिया है। निम्न दबाव क्षेत्र की वजह से मानसून की चाल तेज हो चुकी है। मानसून ने मंगलवार दोपहर राजस्थान में दस्तक दे दी है। अगले दो-तीन दिन में मानसून उत्तर भारत के आठ राज्यों को भिगोने के लिए बढ़ रहा है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में अगले 72 घंटे में मानसून की झमाझम बारिश होने वाली है। उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी अगले दो दिन में मानसून की अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह मुंबई समेत चार राज्यों में लगातार बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग व स्काईमेट के अनुसार मानसून बंगाल की खाड़ी से उठकर द्वारका, अहमदाबाद, भोपाल, जबलपुर, पेंड्रा, सुल्तानपुर, लखीमपुरी खेरी, मुक्तेश्वर होते हुए उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। मानसून राजस्थान तक पहुंच चुका है और अगले दो-तीन दिन में इसके यूपी-दिल्ली समेत शेष भारत के ज्यादातर हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद  है।

जानें- कब कहां पहुंचेगा मानसून

निम्न दबाव क्षेत्र सघन होने से दक्षिण-पश्चिम में सक्रिय मानसून अगले दो दिन में मध्य भारत के शेष हिस्सों में पहुंच जाएगा। साथ ही पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून एक से तीन जुलाई के मध्य दस्तक दे सकता है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम के शेष हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल के कुछ हिस्से में भी दो से चार जुलाई तक मानसून की बारिश होने का अनुमान है।

3 से 7 जुलाई तक दिल्ली-NCR पहुंचेगा मानसून

मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र सघन होने से मानसून की रफ्तार बढ़ने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों को उम्मदी है कि 3 जुलाई तक मानसून दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से मानसूनी हवाएं उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली की तरफ आएंगी। इसलिए दो जुलाई के बाद दिल्ली आसपास बारिश होने की उम्मीद है। दिल्ली में आमतौर पर मानसून के दौरान मूसलाधार बारिश 15 जुलाई के बाद होती है।


UP: ताज ट्रेपेजियम जोन में इस मानसून लगाए जाएंगे एक करोड़ से अधिक पौधे

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022