Weather Updates Forecast Today: दिल्ली-NCR में छाया रहा घना कोहरा,उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के आसार, जाने मौसम का मिजाज

Follow न्यूज्ड On  

Weather Updates Forecast Today:  दिल्ली-एनसीआर ( Delhi-NCR) में एक बार से कोहरे की वापसी हो गई है। सुबह-शाम की ठंड के बीचे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज सुबह फिर से कोहरे का सामना करना पड़ा। इस कोहरे के चलते विजिबलिटी भी कम दर्ज की गई। दिल्ली हवाई अड्डे पर कम विजबलिटी रही। इसका प्रभाव फ्लाइट्सों और ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। हालांकि, अभी दिल्ली एयरपोर्ट पर सामान्य गति से फ्लाइ्टस चल रहीं हैं।

आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में पहले ही बताया था कि 11 और 12 फरवरी को दिल्‍ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। उधर, माना जा रहा है कि उत्तर भारत में एक बार फिर से ठंड की वापसी होगी। यानी अभी हरियाणा, यूपी, बिहार के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।


यूपी में इन दिनों लगातार मौसम बदल रहा है। यहां पर भी अब ठंड जाने का एहसास होने लगा है, लेकिन सुबह शाम की ठंड यहां भी बनी हुई है। वहीं कई इलाको में कोहरे की समस्या दर्ज की जा रही है। यहां पर स्थित गोरखपुर में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

हवा उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की चल रही है। वहीं बात अगर राजधानी लखनऊ की करें तो यहां पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के मुकाबले 1.5 डिग्री अधिक 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

14-16 फरवरी के बीच उत्तराखंड में बर्फबारी

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 14 से 16 फरवरी के बीच उत्तरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड के चमोली में 14 फरवरी से हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिेलेगी। इसके अलावा तपोवन और जोशीमठ में भी मौसम बदलने की खबर है।

15 फरवरी तक हरियाणा में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की माने तो हरियाणा में 12 से 15 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई गई है। हरियाणा में अभी 20 फरवरी की सर्दी का कोहराम रहेगा। लेकिन फरवरी के आखिरी दिनों में दिन का तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है। हालांकि रात में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

This post was last modified on February 13, 2021 10:48 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022