देश की पहली और सबसे सस्ती अंडर वॉटर मेट्रो के लिए कोलकाता तैयार, आज होगा उद्घाटन

Follow न्यूज्ड On  

कोलकाता में दुनिया की सबसे सस्ती मेट्रो सेवा आज शुरू हो जाएगी। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल इस मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे और 14 फरवरी से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। कोलकाता ईस्ट-वेस्ट मेट्रो इस शहर में दूसरी मेट्रो सेवा होगी। यह पहली ऐसी मेट्रो सेवा होगी जो अंडर वॉटर यानी नदी के पानी के नीचे बनी सुरंग में चलेगी।

कोलकाता ने 20वीं सदी में देश की पहली मेट्रो सेवा शुरू करके इतिहास रचा था। कोलकाता में पहली मेट्रो रेल सेवा 1984 में शुरू हुई थी। कोलकाता ईस्ट-वेस्ट मेट्रो इस शहर में दूसरी मेट्रो सेवा होगी। पहले फेस का निर्माण कार्य पूरा हो गया है जिसे कोलकाता की जनता के लिए आज चालू किया जा रहा है।

दुनिया की सबसे सस्ती मेट्रो सेवा

यह लाइन कुल 15 किलोमीटर होगी। पहले फेज में फिलहाल 6 किलोमीटर लंबी लाइन की शुरुआत होने जा रही है। दूसरे फेज का निर्माण पूरा होने के बाद यह मेट्रो सेवा सॉल्ट सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान के बीच 15 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यह पूरे देश की, यहां तक दुनिया की सबसे सस्ती मेट्रो सेवा होगी, जिसमें एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक का किराया मात्र 5 रुपये होगा। इसमें कई तरह की यात्री सुविधाएं भी होंगी। यह किसी भी मेट्रो सेवा की तुलना में सबसे सस्ती मेट्रो सेवा होगी। मेट्रो रेलवे का कहना है कि जल्दी ही कोलकाता की जनता के लिए यह सेवा बढ़कर 12 किलोमीटर तक हो जाएगी।

देश की पहली अंडर वॉटर मेट्रो

मेट्रो रेलवे के सीपीआरओ इंद्राणी बनर्जी ने बताया, “ईस्ट-वेस्ट मेट्रो भारत की पहली अंडर वॉटर मेट्रो होगी। पहले फेज में यह साल्ट लेक सेक्टर पांच से साल्ट लेक स्टेडियम तक चलेगी। कोलकाता शहर को और अधिक परिवहन व्यवस्था की सख्त जरूरत है और इस मेट्रो परिवहन प्रणाली से कोलकाता को बहुत फायदा होगा।”

मेट्रो रेलवे के आपरेशन प्रमुख सत्याकी नाथ ने बताया, “यह मेट्रो लाइन सियालदाह से हावड़ा तक शहर के कुछ प्रमुख स्टेशनों से जोड़ेगी। सियालदाह स्टेशन पर एक दिन में लगभग 15 लाख यात्रियों के आने का अनुमान है, हावड़ा पर इससे थोड़ी कम भीड़ हो सकती है। हम यह कोशिश कर रहे हैं कि हम यात्रियों की अपेक्षाओं पर खरे उतर सकें।”

This post was last modified on February 13, 2020 2:22 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022