By Election 2020 schedule: मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत किस राज्य की कौन सी सीटों पर होने हैं उपचुनाव?, जानें यहां

Follow न्यूज्ड On  

By Election 2020 schedule: चुनाव आयोग विभिन्न राज्यों में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर चुका है। तीन और सात नवंबर को वोटिंग होने के बाद नतीजों की घोषणा 10 नवंबर को की जाएगी। यूपी, एमपी और ओडिशा समेत कई राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख 3 नवंबर तय की गई है।

दूसरी ओर बिहार की एक लोकसभा सीट और मणिपुर की दो विधानसभा सीटों पर वोटिंग 7 नवंबर को होगी।  यहां जानिए, किस राज्य की कौन सी विधानसभा और लोकसभा की सीटों पर होने उपचुनाव कराए जा रहे हैं। हालांकि  केरल, तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव फिलहाल नहीं कराएगा।

आयोग ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि इन राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव कराने में कुछ परेशानियों की बात कही थी। ऐसे में फिलहाल इन राज्यों में उपचुनाव नहीं कराए जाएंगे। यहां जानिए, किस राज्य की कौन सी विधानसभा और लोकसभा की सीटों पर होने हैं उपचुनाव-

उत्तर प्रदेश: 

उत्तर प्रदेश की कुल सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया गया है। प्रदेश में उपचुनाव के लिए वोटिंग 3 नवंबर को कराई जाएगी। वहीं जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, वो इस प्रकार है-

नौगांवा सादात, बुलंदशहर, टुंडला, बांगरमऊ, घाटमपुर, देवरिया, मल्हनी सीट

मध्य प्रदेश:

एमपी की 28 विधानसभा सीटों पर मतदान होने जा रहे हैं। इन सीटों में– जौरा, सुमावली, , मुंगावली, सुरखी, सांची, हाटपिपल्या, सुवासरा, अनूपपुर, सांवेर, बदनावर, जौरा, नेपानगर, मलहारा, मुरैना, दिमनी, अंबाह, आगर-मालवा, ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, मेहगांव,  मंधाता और ब्यावरा, गोहद, डबरा, भांडेरकरेरा, पोहरी, बामोरी, अशोकनगर– शामिल हैं।

गुजरात: 

गुजरात की आठ सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया गया है। जिन सीटों पर चुनाव होंगे उसमें अबडासा, लिंबडी, मोरबी, धारी, गढड़ा, करजन, डांग्स, कपराडा– शामिल हैं।

झारखंड: 

राज्य की दो दुमका और बेरमो पर चुनाव होने हैं।

छत्तीसगढ़: 

मरवाही सीट पर उपचुनाव करवाए जाएंगे।

हरियाणा 

बरोदा विधानसभा सीटों पर उपचुनाव सम्पन्न होने है।

कर्नाटक:

राज्य की दो विधानसभा सीटों सिरा और राजाराजेश्वरीनगर पर चुनाव होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐला किया गया हैं।

इसके अलाव मणिपुर की लिलोंग, वांगजिंग ठेंठा, नगालैंड की दक्षिणी अंगामी, पुंगरो किफिरे, ओडिशा की बालासोर, तिरतोल और तेलंगाना की दुब्बक सीट पर उपचुनाव कराए जाएंगे। जबकि बिहार वाल्मिकी नगर की सीट पर लोकसभा चुनाव भी करवाया जाएगा।

This post was last modified on September 29, 2020 4:26 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022