कौन है शबनम? आजादी के बाद पहली बार किसी महिला को होगी फांसी, जाने क्या है वजह

Follow न्यूज्ड On  

मथुरा: आजाद भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब किसी महिला कैदी को फांसी (Female prisoner hanged) पर लटकाया जाएगा। उत्तर प्रदेश की मथुरा (Mathura)  जिले में शबनम (Shabnam) नाम की महिला कैदी को फांसी के फंदे से लटकाया जाएगा।

अगर ऐसा हुआ तो आजाद भारत में यह पहला मामला होगा, जब किसी महिला कैदी को फांसी दी जाएगी। फिलहाल महिला कैदी शबनम रामपुर जेल में बंद है। उसका डेथ वारंट आने के बाद उसे मथुरा जेल शिफ्ट करना होगा।

शबनम (Shabnam) अमरोहा के बावनखेड़ी गांव की रहने वाली है। उसने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर अपने माता-पिता सहित सात लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। इस वारदात को 14/15 अप्रैल 2008 की रात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में मृत्युदंड की सजा पा चुका सलीम आगरा केंद्रीय कारागार में बंद है।

बावनखेड़ी गांव के लोगों के जहन में आज भी 14/15 अप्रैल 2008 की काली रात का खौफ है। एक ही परिवार के सात सदस्यों की बेरहमी से कत्ल की घटना को करीब 13 साल बीतने को हैं । ये गांव शबनम के नाम से अब भी खौफ खाता है और नफरत करता है। बावनखेड़ी हत्याकांड के बाद गांव वाले अपनी बेटियों का नाम शबनम रखने को तैयार नहीं हैं। गांव वाले ही नहीं, आसपास के गांवों के लोग भी शबनम की फांसी का इंतजार कर रहे हैं।

सिर्फ मथुरा जेल में है महिला कैदी को फांसी देने की व्यवस्था

अब एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है कि सात हत्याओं की दोषी शबनम को मथुरा जेल में फांसी दी जा सकती है। हालांकि मथुरा जेल प्रशासन को अभी इसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने बताया कि मथुरा जेल में महिला कैदियों को फांसी देने की व्यवस्था है। फांसी घर को दुरस्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शबनम को फांसी देने के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022