यही हाल रहा राम मंदिर छोड़िए, राम का नाम लेना भी मुश्किल : गिरिराज

Follow न्यूज्ड On  

पटना, एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अदालत के फैसले का इंतजार करने की बात कह रहे हैं। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जिस तरह से जनसंख्या वृद्घि हो रही है अगर वह जारी रहा तो राम मंदिर की छोड़िए राम का नाम लेना भी हिंदुस्तान में मुश्किल हो जाएगा। अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने शुक्रवार को कहा कि आज 100 करोड़ हिंदुओं को राम मंदिर के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

बिहार के नवादा के सांसद गिरिराज ने ट्वीट कर कहा, “एक बाबर के आने से 100 करोड़ हिंदूओं को हिंदुस्तान में राम मंदिर के लिए को दर-दर भटकना पड़ रहा है। कल जनसंख्या वृद्घि होने के कारण, राम मंदिर को तो छोड़िए राम का नाम लेना भी हिंदुस्तान में मुश्किल हो जाएगा। संभालिए और हिंदुस्तान को संभालिए।”

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी गिरिराज सार्वजनिक तौर पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की वकालत करते रहे हैं।

This post was last modified on January 4, 2019 8:09 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022