नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)| यमुना नदी के जल स्तर में दो दिनों तक बढ़ोतरी के बाद गिरावट शुरू हुई है और यह खतरे के निशान से नीचे आ गई है। हालांकि, यह अभी भी चेतावनी के निशान से ऊपर है और दोपहर में 204.78 मीटर के स्तर पर बह रही थी। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
यमुना के जल स्तर के 206.60 मीटर को छूने के बाद बुधवार दोपहर बाद से इसमें गिरावट होनी शुरू हुई।
नदी का जल स्तर सोमवार रात 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया था और अधिकारियों को आशंका थी कि यह स्तर बुधवार तक 207 मीटर पर चला जाएगा।
बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि बुधवार तड़के नदी का रुझान तेज रहा।
अधिकारी ने कहा, “जल स्तर, जो 206.60 मीटर पर स्थिर था, उसमें दोपहर बाद से गिरावट दिखाई देने लगी। पानी कम हो रहा है, लेकिन स्थिति गंभीर है और हम इस पर नजर बनाए हुए हैं।”
उत्तर भारत में बारिश होने व हरियाणा के हथिनि कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण जल स्तर में बढ़ोतरी हुई थी।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…