यमुना खतरे के निशान के पार, दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर सोमवार को 204.50 मीटर के चेतावनी के निशान को पार कर गया और 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार करने के कगार पर पहुंच गया, जिसके कारण प्रशासन को नदी से सटे तराई के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश देना पड़ा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि नदी के जल स्तर के शाम छह बजे तक खतरे के निशान को पार करने की संभावना है, जिससे इससे तट जलमग्न हो जाएंगे।

मंत्रालय ने कहा कि बुधवार तक यमुना का जल स्तर 207 मीटर पर पहुंच जाएगा। दिल्ली सरकार ने कहा कि वह केंद्र के साथ मिलकर सतर्क है।

दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़ दिया है। बढ़ते जल स्तर को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई है। बैठक के बाद केजरीवाल ने कहा कि यह पानी अगले दो दिनों में पूरे वेग के साथ दिल्ली पहुंचेगा।

प्रशासन ने बढ़ते जल स्तर को देखते हुए दिल्ली को पूर्वी विंग से जोड़ने वाले एक पुराने पुल पर यातायात बंद कर दिया है।

दिल्ली सरकार ने नदी के सटे तराई के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश दिए हैं।


दिल्ली में अगस्त में 1.02 रुपये लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल 82 पैसे

This post was last modified on August 19, 2019 6:36 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022