योग दिवस कार्यक्रम के लिए रांची पहुंचेंगे मोदी

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 20 जून (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गुरुवार रात रांची पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मोदी गुरुवार रात दस बजे रांची पहुंचेंगे। उनका स्वागत झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी।

प्रधानमंत्री राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। वह शुक्रवार सुबह रांची के प्रभात तारा ग्राउंड में कार्यक्रम में भाग लेंगे।

रांची उपायुक्त राय महिपत रे ने मीडिया से कहा, “कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। हमने प्रतिभागियों को ग्राउंड में लाने के लिए बस की व्यवस्था की है। बसें मध्य रात्रि के बाद 1 बजे से 3 बजे तक चलेंगी, सभी प्रतिभागियों को सुबह 4 बजे तक ग्राउंड में पहुंचना है।”

उन्होंने कहा, “करीब 40,000 लोगों के भाग लेने की संभावना है। 10,000 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है और 4,500 लोगों ने इसके पास मांगें हैं।”

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनीश गुप्ता ने मीडिया से कहा, “व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर ग्यारह प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। करीब 100 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।”

पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम के लिए 4,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022