लखनऊ, 18 अगस्त (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सोमवार शाम को मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, फेरबदल में आधा दर्जन मंत्री शपथ लेंगे और इसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश के विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।
कुछ मंत्रियों को हटाए जाने की संभावना है, जबकि कुछ के विभाग बदले जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से नई दिल्ली में मुलाकात की, जिसमें फेरबदल का विस्तृत निर्णय लिया गया। शनिवार शाम योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की थी और इस संदर्भ में उन्हें सूचित किया था।
योगी के मंत्रिमंडल में वर्तमान में 43 मंत्री हैं, जिसमें 21 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व 13 राज्य मंत्री हैं। मंत्रालय में 17 जगहें खाली हैं।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…