योगी सरकार ने प्रमुख वन संरक्षक पवन पर गिराई गाज

Follow न्यूज्ड On  

 लखनऊ, 7 नवंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भ्रष्टाचार पर चाबुक चलाई।

 सात पीपीएस अफसरों को जबरिया रिटायरमेंट देने के बाद उन्होंने प्रमुख वन संरक्षक पवन कुमार पर भी गाज गिराई है। योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में भारतीय वन सेवा के अधिकारी पवन कुमार को प्रमुख वन संरक्षक पद से हटाकर प्रतीक्षा पंक्ति में रखा है। उन पर जनपद सोनभद्र में वनभूमि को जेपी ग्रुप को गलत तरीके से देने का आरोप है।

शासन के अनुसार, पवन कुमार के खिलाफ जो शिकायतें आई थीं, उनकी जांच के बाद उन्हें पद से हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है।

पूर्व आईएफएस ए.के. जैन ने पवन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि करीब 4721 करोड़ की वन विभाग की जमीन के साथ हेरफेर किया गया है। इस संबंध में जैन ने साल 2017 में आगरा के मुख्य वन संरक्षक रहते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पूर्व की अखिलेश सरकार के दौरान वन विभाग की जमीन में हेरफेर किया गया। अखिलेश सरकार में संजीव सरन प्रमुख सचिव और पवन कुमार वन विभाग के सचिव थे। उन पर एक निजी कंपनी को सोनभ्रद्र में जमीन देने का आरोप लगा था।

इससे पहले, गुरुवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीजीपी ओ.पी. सिंह ने सात पीपीएस अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022