UP: योगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, 1 दर्जन से अधिक नए चेहरे शामिल, देखें पूरी लिस्ट

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज बुधवार को लखनऊ स्थित राजभवन में हुआ। इस दौरान मंत्रिमंडल में एक दर्जन से अधिक नए चेहरों को शामिल किया गया। मंत्रिमंडल में छह कैबिनेट मंत्री, छह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। चार मंत्रियों को पदोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इस कैबिनेट में 18 नए चेहरे शमिल किए गए हैं। चार राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) को प्रोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। एक राज्यमंत्री को प्रोन्नत कर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

डॉ. महेंद्र सिंह, सुरश राणा, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, रान नरेश अग्निहोत्री, कमल रानी वरुण कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं।

वहीं नील कंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चैहान और रवींद्र जायसवाल ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली है।

राज्य मंत्री अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ल, विजय कश्यप, डॉ. गिरिराज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल ने शपथ ले ली है।

योगी मंत्रिमंडल के पहले विस्तार से पहले मंगलवार को चार मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। इनमें वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल तथा भूतत्व एवं खनिकर्म राज्यमंत्री अर्चना पांडेय शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। राज्यपाल ने देर रात पांचों मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर कर लिए।

सांसद चुने जाने के बाद सत्यदेव पचौरी, प्रो. एस.पी. बघेल और प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के इस्तीफे और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने से चार कैबिनेट मंत्री के पद पहले से ही खाली हैं।


UP: योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार अचानक से टला, ये रही वजह

This post was last modified on August 21, 2019 1:01 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022