नीले रंग के केले के अद्भुत फायदे जानकर रह जाएंगे दंग, आइसक्रीम जैसा है इसका स्वाद

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली .  स्वस्थ रहने के लिए फलों का सेवन बेहद जरूरी है। केला (Banana) ऐसा फल है जो आसानी से हर जगह उपलब्ध होता है, इसकी कीमत अन्य फलों के मुकाबले काफी किफायती होती है। केले (Banana) में तमाम ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको सेहतमंद रखने के साथ आपके पेट को भी साफ रखने में मदद करते हैं।

अभी तक आपने हरे या पीले रंग के केले देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी नीले रंग के केले देखे हैं? नीले रंग के केले को ब्लू जावा के नाम से जाना जाता है। आपको जानकर हैरानी हो रही होगी कि क्या नीले रंग का भी केला होता है! लेकिन यह सच है। नीले रंग का भी केला होता है, हालांकि उसका स्वाद हरे या पीले रंग के केलों के मुकाबले अलग होता है।

नीले रंग के केले का स्वाद बिल्कुल आइसक्रीम की तरह लाजवाब होता है। नीले रंग के रहस्यमयी केले को ब्लू जावा बनाना (Blue Java Bananas) के नाम से जाना जाता है। इसे आइस्क्रीम केला, नेय मन्नान, हवाई केला, केरी या केंजियो के नाम से भी जाना जाता है। नीले रंग के केले 7 इंच तक लंबे होते हैं।

ट्विटर पर नीले रंग के केलों की दो तस्वीरें @ThamKhaiMeng नामक यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने इसके साथ कैप्शन लिखा है- मुझे ब्लू जावा केले लगाने के लिए किसी ने क्यों नहीं कहा? इसका स्वाद आइसक्रीम की तरह होता अविश्वसनीय है। ब्लू जावा केले की खासियत यह है कि इसके पेड़ 4.5 से 6 मीटर यानी 15-20 फीट तक की ऊंचाई के होते हैं।

इस केले के पेड़ की पत्तियां हरे रंग की होती हैं। हालांकि इसके फलों के गुच्छे छोटे होते हैं। इस केले की लंबाई 18 से 23 सेमी यानी 7-9 इंच तक होती है।

पेड़ लगाने के 15 से 24 महीने बाद यह खिलने लगते हैं। इसके बाद इन पर फल आने लगते हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022