यू-15 चैम्पियनशिप के लिए डब्ल्यूएफआई ने चुनी 30 सदस्यीय टीम

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)| भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने एशियाई अंडर-15 चैम्पियनशिप के लिए 30 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट चीन के शहर ताइचुंग में 22 से 24 नवंबर के बीच खेला जाएगा। इस टीम का चयन डब्ल्यूएफआई ने ट्रायल्स के बाद किया है। लड़कों की ट्रायल्स सोनीपत में हुई थी तो वहीं लड़कियों की ट्रायल्स लखनऊ में हुई थी।

पिछले साल इस चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस बार भी भारत अपने उस प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेगा। पिछले साल भारतीय लड़कों ने कुल आठ पदक अपने नाम किए थे जिसमें से 52 किलोग्राम भारवर्ग में अमन को स्वर्ण पदक मिला था। वहीं लड़कियों ने भी सात पदक जीते थे जिसमें पूजा रानी (33 किलोग्राम भारवर्ग), कोमल (36 किलोग्राम भारवर्ग), स्वीटी (43 किलोग्राम भारवर्ग) ने स्वर्ण पदक जीते थे।

इस बार भारत लड़कों में उदित कुमार (57 किलोग्राम), दीपक चहल (75 किलोग्राम) पर निर्भर होगा।

टीम के कोच रनवीर सिंह राहल ने कहा, “लड़कों ने काफी कड़ी मेहनत की है। हमें उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट में लड़के अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”

लड़कियों में सभी की नजरें 39 किलोग्राम भारवर्ग में कोमल पर होंगी जिन्होंने इसी साल कैडेट वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 40 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण जीता था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022