यू-19 विश्व कप में भारत की कप्तानी करेंगे प्रियम गर्ग

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)| अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में प्रियम गर्ग भारत की कप्तानी करेंगे। यह विश्व कप 17 जनवरी से नौ फरवरी के बीच खेला जाएगा। अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने सोमवार को 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। ध्रुव चंद जुरेल को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।

अंडर-19 विश्व कप के इस 13वें संस्करण में 16 टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में शीर्ष दो टीमें सुपर लीग स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगे।

भारत ने पिछले साल पृथ्वी शॉ की कप्तानी में यह खिताब जीता था। इस पर प्रियम की कप्तानी में भारत की कोशिश अपने खिताब को बचाए रखने की होगी। उसे ग्रुप-ए में न्यूजीलैंड, श्रीलंका और जापान के साथ रखा गया है।

मौजूदा विजेता को अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ 19 जनवरी को खेलना है। इसके बाद 21 और 24 जनवरी को भारत का सामना जापान और न्यूजीलैंड से होगा।

भारत ने अभी तक चार बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता है और वह इस विश्व कप में सबसे सफल टीम भी है।

भारतीय अंडर-19 टीम : प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, ध्रुव चंद जुरैल (उप-कप्तान/विकेटकीपर), शाश्वत रावत, दिव्यांश जोशी, शुभांग हेग्डे, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अर्थव अंकोलेकर, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सुशांत मिश्रा, विद्याधर पाटील।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022