युगांडा के दूसरे उपप्रधानमंत्री का निधन

Follow न्यूज्ड On  

कंपाला, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने घोषणा की है कि देश के दूसरे उपप्रधान मंत्री अली किरुं डा किवेंजिंजा का राजधानी कंपाला के एक अस्पताल में कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण निधन हो गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पश्चिमी शहर होइमा में अपने 2021-2026 के पुनर्निर्वाचन प्रचार रैली को संबोधित करते हुए मुसेवेनी ने कहा कि मुलागो नेशनल रेफरल हॉस्पिटल के इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती किवेजिंजा का वायरस के कारण निधन हो गया।

मुसेवेनी ने कहा, यह बहुत दुखद है। किरुं डा किवेजिंजा का निधन हो गया है। हम लोगों को बताते आ रहे हैं कि यह कोविड-19 एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन लोग मजाक बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि दो महिला सांसदों रोबिना सेंटोगो और फ्रेड मुबंडा कासे का भी इस घातक बीमारी के कारण निधन हो गया।

प्रधानमंत्री रूहाकाना रुगुंडा ने कहा कि किवेंजिजा का निधन पूर्वी अफ्रीकी देश के लिए एक बड़ी क्षति है।

–आईएएनएस

वीएवी/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022