यूनेस्को ने लड़कियों की शिक्षा को लेकर भारत को सराहा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की महानिदेशक ऑड्रे एजोले ने लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए भारत की सराहना की है। भारत के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आईं यूनेस्को महानिदेशक एजोले ने कहा, “भारत ने महात्मा गांधी की विरासत के जरिए यूनेस्को के उद्देश्यों और उसके विजन को प्रभावित किया है। भारत और यूनेस्को इन साझा मूल्यों और उद्देश्यों के आधार पर अपने रिश्ते और मजबूत बनाएंगे।”

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्रे एजोले के साथ अपनी बैठक के बारे में बात करते हुए कहा, “हमारी चर्चा बहुत सकारात्मक रही और उन्हें यह जानकार प्रसन्नता हुई कि भारत में समाज के हर वर्ग तक बेहतर शिक्षा पहुंचाने के शानदार प्रयास किए जा रहे हैं।”

यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्री एजोले लड़कियों की शिक्षा के मुद्दे पर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात कर चुकी हैं। मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने शिक्षा क्षेत्र में भारत द्वारा उठाए गए कदमों पर चर्चा की।

पोखरियाल ने यूनेस्को की महानिदेशक को बताया, “भारत में लड़कियों का पंजीकरण औसत पहली बार लड़कों के पंजीकरण औसत से बढ़ गया है।”

एजोले ने इस बात पर संतोष जाहिर किया कि भारत सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम कर रहा है। केंद्रीय मंत्री निशंक ने कहा, “शिक्षा क्षेत्र में भारत की पहलों से अन्य देशों को भी लाभ हो सकता है। 2030 तक भारत सतत विकास लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत यूनेस्को के उद्देश्य के तहत सबके लिए बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है।”

निशंक ने यह भी बताया कि नई शिक्षा नीति तैयार की जा रही है और इस समय सभी हितधारकों के साथ परामर्श प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि भारत विदेश में योग और आयुर्वेद के पाठ्यक्रमों को प्रोत्साहन देने की इच्छा रखता है और यूनेस्को इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

बैठक के दौरान पोखरियाल और एजोले ने महात्मा गांधी शांति और सतत विकास शिक्षा संस्थान (एमजीआईईपी) को अगले पांच वर्षो का विस्तार देने के लिए संचालन समझौते पर हस्ताक्षर किए। एमजीआईईपी नई दिल्ली आधारित यूनेस्को का वर्ग-1 अनुसंधान संस्थान है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022