यूपी : 2022 के चुनावों को देखते हुए केजरीवाल ने जाटों को रिझाया

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मेरठ में आयोजित किसान पंचायत में रविवार को जाट समुदाय को लुभाने की कोशिश की।

पार्टी के अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद आप की महापंचायत हुई।

केजरीवाल का संबोधन मुख्य रूप से तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध पर केंद्रित था। आप संयोजक ने प्रदर्शनकारी किसानों के लिए तीन कृषि कानूनों को डेथ वारंट कहते हुए अपनी पार्टी के नारे को दोहराया।

केजरीवाल ने जय जवान, जय किसान और किसान एकता जिंदाबाद का नारा लगाते हुए कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों को उन अत्याचारों का सामना करना पड़ रहा है, जो ब्रिटिश शासनकाल में भी नहीं करना पड़ा था। उन्होंने भाजपा पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ झूठे मामले बनाने का भी आरोप लगाया।

केजरीवाल ने कहा, हमारे किसान कुछ भी हो सकते हैं, लेकिन देशद्रोही हो सकते। लेकिन भाजपा ने उन्हें आतंकवादी और खालिस्तानवादी कहा है।

–आईएएनएस

आरएचए/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022