1 मई राशिफल: वृष और कर्क राशि वालों को हो सकता है धनलाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 1 May 2020: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 1 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (1 May 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी कोशिशें सफल होंगी। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के लिये नए रास्ते मिलेंगे। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से दिन बेहतर है। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जॉब करने वाली महिलाओं के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।

वृष: आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी मिल सकती है। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपके कार्यों की गति बढ़ेगी। अविवाहितों के विवाह का योग बन रहा है। जीवन साथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे प्रेमी के साथ रिश्ते और रंगीन हो सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। किसी करीबी दोस्त की मदद से नए काम पर सोच-विचार करेंगे। प्रेम के लिए दिन अनुकूल है। घर वालो का साथ मिलेगा। युवक-युवतियों को नया साथी मिल सकता है। पारिवारिक मामलों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। भाई-बहन के रिश्तें बेहतर होंगे। सेहत में सुधार होगा।

कर्क: आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप करियर में नए मुकाम हासिल कर सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने आपको किसी क्रिएटिव कार्य में बिजी रखें। परिवारिक मामलों को अनदेखी न करें। जीवनसाथी से तनाव रहेगा। भाई-बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। आप थोड़ी थकान भी महसूस करेंगे।

सिंह: आज आपका दिन शुभ रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। बिजनेस के मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा। आप वाहन खरीदने का मन बनाएंगे। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बच्चों के साथ समय बीतेगा।

कन्या: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप आर्थिक तंगी दूर करने में कामयाब होंगे। अगर आप नौकरी या बिजनेस में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। माता-पिता को ख़ुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। जीवनसाथी की वजह से काम गड़बड़ भी हो सकते हैं।

तुला: आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। नए रिश्तों का आरम्भ होने के आसार हैं। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी। कामकाज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें।

वृश्चिक: आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। कुछ मामलों पर अधिकारियों की सहायता हो सकती है। आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा।

धनु: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी। लवमेट एक-दूसरे के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।

मकर: छात्र प्रतियोगिता में सफल होंगे। व्यवसायी लंबे समय से चली आ रही,जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर संयम रखने की भी आवश्यकता है। बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा खर्च न करें। आपको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और लंबे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता निखर सकती है। अपने निजी जीवन की समस्याओं का सामना करें, जल्द ही परिस्थिति अनुकूल हो जाएगी।

मीन: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप समाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। दफ्तर में कोई नया काम आपको मिलेगा। कुछ लोगों को अपेक्षित लाभ मिलने के संकेत हैं। बिजनेस भी आपके लिए कुछ अच्छा लाभ देने वाला रह सकता है। परिवार से जुड़े किसी काम में भागदौड़ हो सकती है। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022