11 जुलाई राशिफल: धनु राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, इन राशियों को मिलेंगे लाभ के अवसर

Follow न्यूज्ड On  

Today Horoscope in Hindi, 11 July, 2020: आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 11 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (11 July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कुछ लाभ के अवसर मिल सकते हैं। लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ सकती है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। आपकी रूचि अध्यात्म की ओर रहेगी।  सेहत अच्छी बनी रहेगी।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आज आपको कुछ लोगों का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे। लोग आपकी कार्यशैली को सराहेंगे। कार्य स्थल पर आपको सम्मान और पुरस्कार मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आज आपको काफी परिश्रम करना पड़ेगा। काम के सिलसिले में आप को कुछ अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत रहेगी। आज आपको घर की कुछ जिम्मेदारियां मिलेंगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धन लाभ होने के अवसर बन रहे हैं। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करना पढेगी। किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। प्रेम जीवन में समस्याएं रह सकती हैं।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। आज शेयर बाज़ार या लॉटरी आदि में पैसा न लगाएँ। परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। रिश्तों में मिठास आयेगी।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आपके लिए आज कुछ रोमांचक हो सकता है। आज आपको कुछ आश्चर्यजनक सूचना मिल सकती है। नई जिम्मेदारियों के लिए आपको तैयार रहना पड़ सकता है। आपको प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिल सकती है। जीवन साथी के साथ साझेदारी में बिजनेस शुरू करने के योग हैं। आज किसी यात्रा की योजना बन सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। कोई निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें। नौकरी में उन्नति और तरक्की के योग हैं। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा। आज आपको कुछ अवसरों को जाने देना चाहिए। कोई तत्काल लाभ दिलाने वाली स्कीम परेशानी देने वाली हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपका कौशल आपको पहचान दिलाएगा। आपके बॉस आपको बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठाएंगे। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। समाज में सम्मान मिलेगा। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अनुकूल पद प्राप्ति के योग हैं। अपनी कमियों की बजाय अपनी खूबियों पर ध्यान दें।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। कारोबार में आज बड़ा लाभ होगा। ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प से रूके हुए काम पूरे होंगे। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप लंबे समय से अटके हुए कुछ काम निपटा सकते हैं। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे मुनाफे की उम्मीद है। आप अपने अधिकारियों की नजर में भी रहेंगे। आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज आपको कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। आपको अपने काम और अपनी योग्यता का पूरा फल मिल सकता है। आपके काम की तारीफ होगी। विदेश की यात्रा का मौका भी मिल सकता है। आपको कुछ नया प्रोजेक्ट भी मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ समय गुजारने के लिए दिन अच्छा है। फिट रहने के लिए अपनी सेहत पर ध्यान दें।


जुलाई 2020 में पड़ रहे हैं ये राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें महत्वपूर्ण तारीखों की पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on July 10, 2020 10:04 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022