11 अक्टूबर का इतिहास- लोकनायक जयप्रकाश नारायण और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म

Follow न्यूज्ड On  

11 October History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 11 अक्टूबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

11 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1737: कलकत्ता (अब कोलकाता) में भूकंप से 3 लाख लोगों की मौत हुई, आधा शहर इस प्राकृतिक आपदा में तबाह हो गया था।
  • 1869: अमेरिकी आविष्कारक थॉमस एल्वा एडीसन ने अपने पहले आविष्कार के पेटेंट के लिए आवेदन किया। इस इलेक्ट्रिक मशीन का इस्तेमाल वोटों की गिनती के लिए किया गया था।
  • 1881: अमेरिकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने कैमरों के पहले रोल फिल्म का पेटेंट कराया।
  • 1887: मिल्स ने स्वचालित सीढ़ियों का पेटेंट हासिल किया था।
  • 1910: थियोडोर रूजवेल्ट हवाई जहाज में यात्रा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।
  • 1945: च्यांग काई शेकी की सरकार और माओत्से तुंग की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच चीनी गृहयुद्ध शुरू हुआ था।
  • 1968: अमेरिका का पहला मानवयुक्त ओपोलो मिशन ‘अपोलो 7’के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन प्रसारण किया गया।
  • 1976: माओत्से तुंग की पत्नी जियांग क्वींग और चार अन्य लोगों को चीनी सरकार का तख्ता पलट की साजिश रचने के आरोप मेंगिरफ्तार कर लिया गया था।
  • 1984: अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी। वह अंतरिक्ष शटल चैलेंजर पर सवार थीं।
  • 1987: भारत की शांति सेना ने श्रीलंका में ऑपरेशन पवन की शुरुआत की। यह अभियान लिट्टे का कब्‍जा खत्‍म कर जाफना को मुक्‍त कराने के लिए छेड़ा गया था
  • 1994: अमेरिका में कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में समलैंगिक विरोधी अधिकारों को असंवैधानिक घोषित कर दिया।
  • 2000: दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट बोर्ड द्वारा हैन्सी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध।
  • 2001: त्रिनिदाद में जन्में भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक विद्याधर सूरज प्रसाद नॉयपाल को वर्ष 2001 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
  • 2002: नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • 2005: तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे।
  • 2007: ब्रिटेन के उपन्यासकार डोरिस लैसिंग को वर्ष 2007 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।

11 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1889: प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद मगन भाई देसाई का जन्म।
  • 1902: लोकनायक के नाम से प्रसिद्ध राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण का जन्म।
  • 1916: RSS के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक नानाजी देशमुख का जन्म।
  • 1942: भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्म।
  • 1946: भारतीय वैज्ञानिक विजय पी. भटकर का जन्म।

11 अक्टूबर को हुए निधन

This post was last modified on October 11, 2019 9:39 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022