13 जुलाई राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, जानें कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 13 July, 2020: आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन सोमवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 13 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (13 July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज आपके लिए सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। काम-काज में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

आज आपको दूसरों के सहयोग से कुछ बड़ी सफलता मिल सकती है। अपने लोगों से मदद लेने में थोड़ी भी ना झिझकें। जरूरी मुद्दे पर अपने साथियों की राय अवश्य लें। आज कुछ लोगों को रोचक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। आप का व्यवहार थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। तनाव और दबाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। लोगों से काम में मदद ले सकते हैं। संतान को शिक्षा में उन्नति मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिलेंगे। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ेगा। आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज आपकी योजना सफल होगी। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सफल रहेंगे। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। मन खुश रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनायेंगे। सेहत कमजोर होने से बीमार पड़ने की नौबत आ सकती है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आज आपका दिन शानदार रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेग। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। कार्य सफल होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार का वातावरण प्रसन्न रहेगा। परिवारजनों से पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों से आपका मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कोई अच्‍छी खबर मिलेगी। आप हिम्मत से आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। साथी का सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज आप अपने सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी के साथ नरमी से बात करें। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आज आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। आकस्मिक खर्च अधिक होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। व्यापार, नौकरी में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करने के बाद भी उचित परिणाम न मिलने से निराशा हाथ लगेगी। यात्रा न करें। लव लाइफ में आप आज सुकून भरे पल बिता पाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा संजीदा होना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज का दिन घरेलू हलचल से भरा रहेगा। इस समय आपके घर में आयोजन की सुगबुगाहट है। निवेश लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्य करेंगे। टीमवर्क से सफलता का योग है। आपको पार्टनरशिप के ऑफर मिल सकते हैं। अपने लोगों के साथ समय गुजरेगा। आज काम के तनाव से खुद को मुक्त रखने की कोशिश करें।


जुलाई 2020 में पड़ रहे हैं ये राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें महत्वपूर्ण तारीखों की पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022