16 मार्च राशिफल: मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए है तरक्की का दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 16 March 2020: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन सोमवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 16 मार्च का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (16 March 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जरूरी सलाह मिलेगा। आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

वृष: आज का दिन कमजोर रहेगा। विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक रूप से आप तनाव में रहेंगे। काम के सिलसिले में स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी इनकम सामान्य रहेगी। यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। व्यापार में परेशानी आ सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। अपने खान-पान पर ध्यान दें।

मिथुन: आज का दिन बढ़िया रहेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। निरंतर तरक्की करेंगे। विरोधी परास्त होंगे। व्यापार में अच्छी स्थिति बनी रहेगी। आप आत्मविश्वास और उम्मीदों से भरे हो सकते हैं। आपके पास दूसरों पर बेहद मजबूत छाप छोड़ने की क्षमता है। करियर के मामले में शानदार घटनाक्रम देखने को मिलेंगे। क्रोध पर काबू रखें। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल हैं। किसी पुराने मित्र या परिजन से मुलाकात होगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। यात्राओं के योग भी बन रहे हैं। आपके खर्चे बढ़े रहेंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। रिश्तों में आपको किस्मत का सहारा मिलेगा।स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा।

सिंह: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर सबके साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा। ऑफिस में आपको किसी काम के लिये पुरस्कार मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। लवमेटस के रिश्तों में और मजबूती आएगी। सेहत के मामले में आज आप अच्छा महसूस करेंगे।

कन्या: आज का दिन तरक्की लेकर आएगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपको धन लाभ होगा। करियर में कुछ नए मौके मिलने के संकेत हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। अकारण चिंतित न रहें। विवाहित लोग आज कहीं घूमने जायेंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य और आपसी प्रेम बढ़ेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।

तुला: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। अच्छे नतीजे हासिल होंगे। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी दिक्कतें रहेंगी। अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें। दूरस्थ शहरों या देशों की यात्राएं भी संभव है। स्वस्थ रहने के लिये स्वयं पर ध्यान देना होगा।

वृश्चिक: आपके लिए दिन शुभ रहेगा। जीवन को नई ऊर्जा से भरने का समय है। कुछ मामलों में आज बेहतरीन नतीजे मिल सकते हैं। छात्रों को जॉब के लिये कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। चीजों की खरीदारी में मोलभाव जरूर करें। बिजनेस के लिए नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। कार्य के सिलसिले में यात्राएं करना पड़ेंगी। अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे।

धनु: आज आपका कोई जरुरी काम आज पूरा हो जायेगा। करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के स्थानांतरण का समय है। बिजनेस में बेहतर अवसर मिलेंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। सगे-संबंधियों से घर के काम में आपको सपोर्ट मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें।

मकर: आज व्यर्थ के खर्चों से बचना चाहिए। कार्य क्षेत्र में नए व्यक्तियों से मुलाकात होने के योग हैं। नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी भी काम की जल्दबाजी न करें। धैर्य और सहनशीलता इस समय लाभदायक रहेंगे। संतान से अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आप की धाक जमेगी। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा।

कुंभ: आमदनी के मामले में आप भाग्यवान रहेंगे। अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको नए आइडियाज आ रहे हैं। विरोधियों से थोड़ा सचेत रहना आवश्यक होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनार्जन होगा। यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

मीन: आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अभिमान करने से बचना चाहिए। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। आप अपना समय परिवार को देंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।


मार्च महीने में होली-चैत्र नवरात्रि समेत मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022