16 मई राशिफल: मकर राशि वाले फ़ालतू खर्चों से बचें, इन राशियों के लिए बन रहे हैं धनलाभ के योग

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 16 May 2020: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 16 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (16 May 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। नौकरी पेशा वाले लोगों को कोई शुभ समाचार मिलाने से प्रसन्नता होगी। भविष्य की योजनाओं पर काम करें। रिश्तों में आज कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। परिवार में सुख और शांति की वृद्धि होगी। नियमित योग करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी।

वृष: अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापार में धन लाभ होने के योग बन रहे है। विद्यार्थी आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का विचार करेंगे। परिवार में एक दूसरे के भावनाओं का सम्मान करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

मिथुन: छात्रों को आज सफलता हासिल होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। यदि अपना व्यवसाय आरंभ करना चाहते हैं तो यह उचित समय है। अपने लिए भी थोड़ा समय अवश्य निकालें। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। सेहत के मामलों को नजर अंदाज ना करें। स्वास्थ्य के लिए निरंतर कसरत करने की आवश्यकता है।

कर्क: कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य रहेगा। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। मानसिक रूप से भी थोड़ा तनाव हावी हो सकता है। कमजोरी का एहसास होगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा हो सकती है। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। प्रियजनों के साथ आज अच्छा समय बिताने को मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह: आज मन और मस्तिष्क में एक नई ऊर्जा बनी रहेगी। आपकी योजनाएं कामयाब होंगी। निजी प्रयासों के बल पर आप सफलता अर्जित करेंगे। अपना काम समय से करें। किसी प्रकार से भी टाल मटोल न करें। व्यसाय में अच्छा दिन रहेगा। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

कन्या: आपके जीवन में उन्नति होगी। आपको बहुत से नए अवसर मिलेंगे। काम में अपना फोकस बनाएं रखें। मार्केटिंग से जुड़े लोग फ़ोन पर कोई डील करने में सफल होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव से बचें।

तुला: आज का दिन ठीक रहने वाला है। अच्छे नतीजे हासिल होंगे। गुस्से या तनाव में कोई बात ना कहें। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी दिक्कतें रहेंगी। अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें। स्वस्थ रहने के लिये स्वयं पर ध्यान देना होगा।

वृश्चिक: आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस में नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। छात्रों को जॉब के लिये कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। करियर में सफलता के नए रास्ते खुलने का है। कुछ नए लोग आपसे मिलेंगे । अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। जीवनसाथी से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

धनु: आज आपका कोई जरुरी काम आज पूरा हो जायेगा। करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहें है। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। अपने आसपास के वातावरण के प्रति सचेत रहें। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

मकर: आज व्यर्थ के खर्चों से बचना चाहिए। कार्य क्षेत्र में नए व्यक्तियों से मुलाकात होने के योग हैं। आपकी सोच विकसित होगी। कुछ नया करने का विचार करेंगे। धैर्य और सहनशीलता इस समय लाभदायक रहेंगे। संतान से अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आप की धाक जमेगी। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा।

कुंभ: आमदनी के मामले में आप भाग्यवान रहेंगे। अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। अपने तरीकों से ही सफलता की राह खोजनी होगी। विरोधियों से थोड़ा सचेत रहना आवश्यक होगा। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। छात्र कोई नई चीज सीखने के बारे में विचार बनायेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

मीन: आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आज आप आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आपकी इनकम बढ़ने के योग बन रहे हैं। किसी से भी बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। बच्चों के जरूरतों का भी खास ख्याल रखें।  सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ज्यादा तली भुनी चीजें खाने से बचें।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on May 15, 2020 7:12 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022