2 अप्रैल राशिफल: कन्या राशि वालों के लिए विपरीत रहेगी परिस्थिति, वृश्चिक राशि के जातकों को मिल सकती है सफलता

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 2 April 2020: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन गुरुवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 2 अप्रैल का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (2 April 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी काम में माता-पिता की राय लेना बेहतर रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। दूसरों पर आपके काम का पॉजिटिव असर पड़ेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष: पिछले दिनों की तुलना में आज आप बेहतर महसूस कर रहे है। कड़ी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने का समय आ गया है। अंतिम नतीजों से आप खुश और तनावमुक्त हों जाएंगे। करियर में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं तो बहुत बढ़िया समय है। मित्रों और सहयोगियों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मिथुन: आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर विरोधियों को मात देंगे। व्यापार में भरपूर लाभ होगा। दोस्तों के साथ घूमने निकल सकते हैं। घर-परिवार की स्थिति अनुकूल रहेगी। आपको अपने मूड को पॉजिटिव रखना हो। आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। किसी करीबी के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है।

कर्क: आज का दिन थोड़ा कन्फ्यूजन से भरा रह सकता है। कुछ मामलों में आप फैसला लेने में किसी तरह की समस्या का सामना कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से सलाह लेनी पड़ सकती है। व्यक्तिगत जीवन में कुछ अच्छा महसूस कर सकते हैं। परिवार का सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

सिंह: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। काम में आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहेगी। अगर कोई व्यक्ति आपकी कुछ ज्यादा ही प्रशंसा कर रहा है, तो आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। कहीं-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कन्या: आज अनुकूल दिन नहीं है। विलंब और विफलताओं से जूझते हुए आपको कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। विवादों को निपटाने या कर्ज चुकाने के लिए पैसा खर्च करना पड़ सकता है। अचानक से उत्पन्न वित्तीय मुद्दे और समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। छोटे भाई-बहनो के साथ मतभेद होने की भी संभावना है।

तुला: किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में अपने काम को जल्द से जल्द निपटा लेंगे। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में सावधानी रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता रहेगी।

वृश्चिक: दैनिक कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ और भाग्य के हिसाब से अच्छा दिन है। नए कामकाज की शुरुआत भी कर सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ जायेगा। भाई बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

धनु:  आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। दफ्तर में माहौल अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत हो सकती है। शाम को आप जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

मकर: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। मेहनत के बल पर आप कुछ अद्भुत उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। लव लाइफ बहुत सुखद रहेगी। आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। पर्याप्त नींद लें।

कुंभ: आज पैसों का लेन-देन न करें। खर्च में वृद्धि होगी। लेकिन नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। परिजनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। जीवनसाथी के अच्छा समय गुजरेगा।

मीन: आज कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं। आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। आपको किसी खास व्यक्ति के साथ अच्छा वक्त गुजारने का मौका मिलेगा।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022