20 नवंबर राशिफल: सिंह राशि वालों के चमकेंगे सितारे, जानें शेष सभी राशियों का हाल

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 20 November 2019 : आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और दिन बुधवार है। अष्टमी तिथि 01 बजकर 41 मिनट तक ही रहेगी। तत्पश्चात नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। हम आपको बता रहे हैं आज 20 नवंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे। कुछ लोगों का दिन यात्रा में बीत सकता है। ये यात्रा ऑफिस के किसी काम से संबंधित हो सकती है। बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग ले सकते हैं। बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है।

वृष: आज का दिन मिले-जुले परिणामों वाला होगा। आप बौद्धिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए तैयार रहेंगे। आप अपने कार्यस्थल पर नई कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। यह समय नई रणनीति और दृष्टिकोण अपनाने और केंद्रित रहने का है। व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे। अपने साथी का पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे। अचानक व्यय हो सकता है।

मिथुन: यह बदलाव का समय है। कुछ अलग करने का प्रयास करें, जिससे आपके मन को खुशी मिले। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित बनाए रखें। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती है। किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आप परिवारवालों के साथ समय बिता सकेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। छोटे बच्चों को कोई बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है। सेहत को लेकर सावधान रखने की जरूरत है।

सिंह: आज करियर और पेशे के दृष्टिकोण से एक उत्कृष्ट दिन है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। आप नई योजनाओं को लागू कर पाएंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और पुराना भुगतान भी हासिल सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए अच्छा समय है। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है।

कन्या: आज रचनात्मक विचार दिमाग में आएंगे, इन्हें उचित दिशा प्रदान करेंगे तो लाभ होगा। अपने लिए रोज की दिनचर्या में थोड़ा समय अवश्य निकालें। धैर्य और संयम से काम लें। धन लाभ के योग हैं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। अपना व्यापार या व्यवसाय आरंभ करने के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला:  आज का दिन मिला जुला रहेगा। अपने करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-समझ लें।अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से आपको किसी काम के लिये बाहर भेजा जा सकता है। किसी नये बिजनेस की शुरुआत के लिये पैसा उधार लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।

वृश्चिक: आपकी नौकरी के हालात में सुधार संभव है। आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। विरोधी आपकी छवि बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। आपको अपने भाई-बहनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा। किसी की निंदा से प्रभावित न हों। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु: परिवार के साथ समय बिताने के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक आय में सुधार होगा। व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे।आय में अनियमितता के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। भोजन करते समय सावधान रहें।

मकर: आज का दिन शुभ रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज काम के सिलसिले में की गई यात्रा फलदायक रहेगी। लक्ष्य को पूरा करने का विचार करेंगे।

कुंभ: आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। काम के लिये नए ऑफर मिलते दिखायी देंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी।

मीन: आर्थिक रूप से दिन समृद्ध है। आज आपकी मेहनत का लाभ मिलेगा। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध में काफी सुधार होगा। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध शानदार रहेंगे। छात्रों का दिन शानदार रहेगा।


नवंबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

नवंबर महीने में छठ महापर्व, कार्तिक पूर्णिमा सहित मनाई जाएगी गुरू नानक देव जयंती

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022