21 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Follow न्यूज्ड On  

21 August Horoscope in Hindi | 21 अगस्त राशिफल :  आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन बुधवार है। 21 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: दिन शुभ रहेगा। सब कुछ अपनी सामान्य गति से काम करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे, लेकिन मेहनत ज्यादा रहेगी। माता का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख बढ़ेंगे।

वृष: स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। बातचीत में संयम बरतें। परिस्थितियां कार्यक्षेत्र में अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है।

मिथुन:  आप सकारात्मक सोच रखेंगे।  मन में तनाव की स्थिति रहेगी। स्वयं पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन में परेशानी आएगी। कोई अज्ञात भय परेशान करेगा।

कर्क:  आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। मन शांत रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यों के लिए उत्साह रहेगा।

सिंह:  परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी। क्रोध से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर पर भारी खर्च हो सकता है।  धन संबंधी मामलों पर ध्यान रखें।

कन्या: क्रोध से बचें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। किसी काम में सफलता मिलेगी। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे।

तुला: मन में अशांति के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम ज्यादा होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक: मन में नकारात्मक विचार आएंगे। वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा। वस्त्रों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए।

धनु: मन में अशांति के भाव रहेंगे। आलस्य ज्यादा होगा। पिता से मनमुटाव हो सकते हैं। परिवार की समस्या परेशानी का कारण बन सकती हैं। सगे-संबंधियों से आर्थिक मदद मिलेगी।

मकर: यात्रा पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा। आय कम होगी और खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ: क्रोध से बचें। स्वयं ओर नियंत्रण रखें। शिक्षा के क्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं। संतान को स्वास्थ्‍य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए।

मीन: रहन-सहन में परेशानी आएगी। जीवनसाथी से विचारों को लेकर बढ़ सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा।


अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on August 21, 2019 10:13 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022