22 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Follow न्यूज्ड On  

22 August Horoscope | 22 अगस्त राशिफल :  आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 07 बजकर 07 मिनट से लग चुकी है, उससे पहले षष्ठी तिथि थी। आज गुरूवार का दिन है। 22 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: कला में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।  किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

वृष: नौकरी के लिए यात्रा पर जा सकते है। जीवनसाथी को स्वास्‍थ्‍य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। किसी मित्र से मुलाकात होगी। आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे।

मिथुन: क्रोध अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे।  किसी करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है। कार्य से संबंधित यात्राएं वांछित परिणाम नहीं दे पाएंगे।

कर्क: धर्म में रुचि बढ़ेगी। पिता को स्वास्‍थ्‍य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। नियमित दिनचर्या का पालन करें। खर्च अधिक रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति होगी। कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं।

सिंह:  वित्तीय मामलों में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  खर्च बढ़ेंगे।  स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

कन्या: धर्म में रुचि बढ़ेगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है। आय बढ़ेगी। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

तुला: आज का दिन आपको चौतरफा खुशी दे सकता है। व्यावसायिक रूप से आप सक्रिय और सतर्क रहेंगे। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आय की स्थिति बेहतर होगी।

वृश्चिक: पढाई में रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। काम के बोझ से आपको तनाव महसूस हो सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

धनु: आत्मविश्वास कम होगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी के साथ नरमी से बात करें। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मकर: कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी से आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ: आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मीन: बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के परिणाम अच्छे होंगे।


अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on August 22, 2019 10:18 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022