23 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Follow न्यूज्ड On  

23 August Horoscope | 23 अगस्त राशिफल :  आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन शुक्रवार है। सुबह 8 बजकर 08 मिनट के बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आज ही है। 23 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज का दिन अच्छा बीतेगा। आपके विरोधी कमजोर होंगे। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आपकी सेहत में सुधार होगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष: रुके हुए धन प्राप्ति के योग हैं। कारोबार विस्तार के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। किसी खास काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा।

मिथुन: मन में अशांति के भाव रहेंगे। नकारात्मक विचार आएंगे। घर में किसी बात को लेकर भाई से अनबन हो सकती है। जिंदगी में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

कर्क: क्रोध से बचें। अति उत्साही न हों। कुछ वित्तीय बाधाएं हो सकती हैं। आपको अपने घर या कार्यालय की मरम्मत और रखरखाव पर खर्च करना पड़ सकता है।। परिवार में आपसी मनमुटाव बढ़ सकते हैं।

सिंह: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ होगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

कन्या: कला में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। परिवार में चल रही बहस से दूरी बनाना आपके लिए उचित रहेगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।

तुला: शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन सुख में कमी आएगी। किस्मत आपका भरपूर सहयोग देगी। सामाजिक लोक्रियता में वृद्धि होगी। दफ़्तर में वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे।

वृश्चिक: मन में शांति के भाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के योग हैं। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। आज पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा।

धनु: किसी पुरानी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला ना लें। अपने व्यवहार और सोच को संतुलित रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। रहन-सहन में परेशानी हो सकती है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। क्रोध से बचें।

कुंभ: नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए अच्छा समय है। वाणी में सौम्यता रहेगी। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी।

मीन: कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा। सेहत के लिहाज से आप बेहतर महसूस करेंगे। कारोबार के संबंध में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on August 23, 2019 10:23 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022