23 मई राशिफल: मेष और कर्क राशि वालों को मिलेगी सफलता, इन राशियों के लिए अनुकूल रहेगा शनिवार

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 23 May 2020: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन शनिवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 23 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (23 May 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। मेहनत से आपको काम में सफलता मिल सकती है। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। बड़ों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपकी रूचि अध्यात्म की ओर रहेगी। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

वृष:  आज का दिन बेहतर रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसके लिए अच्छा समय चल रहा है। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। पारिवारिक जीवन सुख शांतिपूर्ण रहेगा।

मिथुन: आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। रिश्तों में कुछ ताजगी का अनुभव होगा। प्रेमी या परिवार के साथ वक्त बिताने के बारे में सोच सकते हैं। जोखिम लेने के लिए एक अच्छा दिन है।काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।

कर्क: परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना है। पैसों के मामले में जीवनसाथी की सलाह लें। छात्रों को उनकी मेहनत का उचित फल मिलेगा। सेहत के मामले में आपको परेशानी हो सकती है। आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा।

सिंह: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाएगी। कुछ अच्छे आइडिया भी मिलेंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लोगों में आपसी तालमेल बेहतर बनेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ।

कन्या: आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए समय बढ़िया है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। आपके मान सम्मान में भी इजाफा होगा। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है।

तुला:  आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। कार्य सफल होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छात्रों को नये प्रोजेक्ट बनाने को मिलेगा। अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक: आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा। रुके हुए काम भी तेजी से आगे बढ़ेंगे। गृहस्थ जीवन में खुशियां रहेंगी। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। व्यापार में बढ़ोतरी होगी और वह गति पकड़ेगा। बिजनेस पार्टनर से भी रिलेशन अच्छे रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

धनु: आज आप अपने सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आपके दिनचर्या में बदलाव आएगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप घर पर कुकिंग का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी के विचारों से बहुत प्रभावित होंगे। लवमेटस के लिए दिन शानदार रहने वाला है। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मकर: कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी से आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे।

कुंभ: आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।

मीन: आज आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार में मतभेद हो सकता है। प्रेम जीवन में अच्छा समय बीतेगा। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। जोखिम न लें। यात्रा के दौरान कुछ परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on May 22, 2020 7:31 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022