राशिफल 24 अप्रैल: सिंह और वृश्चिक राशि के छात्रों के लिए अच्छा रहेगा दिन, इन राशियों को होगा धनलाभ

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 24 April 2020: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 24 अप्रैल का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (24 April 2020 Ka Rashifal):

मेष: आप अपने अंदर काफी ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। कुछ मामलों में आप काफी बहादुरी से काम लेंगे। किसी भी फैसले के पहले गंभीरता और सावधानी से विचार करने की आवश्यकता होगी। करियर के मोर्चे पर बड़ा जोखिम उठा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष: आज एक मिलाजुला परिणामों वाला दिन होगा। आप बौद्धिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए तैयार रहेंगे। अचानक खर्च हो सकता है। आप अपने कार्यस्थल पर नई कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। यह समय नई रणनीति और दृष्टिकोण अपनाने और केंद्रित रहने का है। व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे। आप जब चाहें तब अपने साथी का सहयोग प्राप्त करेंगे।

मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। आज धन लाभ की पूरी संभावनाएं हैं। शादी-विवाह को लेकर हो रही चर्चाओं में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय अनुकूल नहीं है।

कर्क: आज के दिन सही सलाहों पर ध्यान दें। दोस्तों की बात गौर करें। आपको मित्रों से कुछ अच्छी सूचना भी मिल सकती है। दिन सुखद और आश्चर्य भरी बातों के साथ गुजरने के संकेत हैं। काम और पारिवारिक जीवन के बीच संघर्ष होगा। कुछ भी योजना के अनुसार होने की उम्मीद न करें।

सिंह: छात्रों के लिए बेहतर समय है। यदि किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है। धन के मामले में समय सामान्य है। आप नए कार्यों को फिलहाल टाल दें। आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। न्यायालय संबंधी मामले अभी थोड़ा लंबा चल सकते हैं।

कन्या: आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसा कमाने के अलावा अपनी अन्य पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी पूरा करें। समय के चलते आज काम अधूरे रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। आप अपनी योजनाओं के मुताबिक आगे बढ़ेंगे। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

तुला: आज दिन आपको बहुत कुछ हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आगे बढ़ने की कोशिश में जुटे रहेंगे। यह महत्वाकांक्षाओं और जिम्मेदारी का समय है। आप लंबे समय से बहुत मेहनत कर रहे हैं। इसका परिणाम आपको जल्द मिल सकता है।  

वृश्चिक: छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे। आप में से कुछ लोग अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता हैं। सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में प्रगति कर पायेंगे। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा।

धनु:  आज का दिन शुभ रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। आज आपको सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। सामाजिक लोकप्रियता में वृद्धि होगी। दफ़्तर में वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। आप परिवार के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे। बुजुर्गों की सेहत की चिंता सताएगी।

मकर: आज कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आज का दिन आपके लिए सुखद और चुनौती पूर्ण रहने वाला होगा। सफलता आज मिलती दिख रही है। आपको अपने काम से लाभ मिलेगा। अपनी कल्पना शक्ति का उपयोग करके आपको काफी सफलता मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगा।

कुंभ: आप अपने आत्मविश्वास को फिर से हासिल करेंगे और पूरे समर्पण के साथ काम में जुटेंगे। आप एक से अधिक प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है। आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

मीन: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। विरोध आपको फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। धन संचय में सफल होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं।


April 2020 Festivals: अप्रैल माह में राम नवमी और हनुमान जयंती जैसे बड़े त्योहार पड़ेंगे, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022