26 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Follow न्यूज्ड On  

26 August Horoscope | 26 अगस्त राशिफल :  आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन सोमवार है। आज दशमी तिथि सुबह 07 बजकर 03 मिनट तक ही थी, उसके बाद अब एकादशी तिथि आरंभ हो गई है। इसलिए जया एकादशी का व्रत आज ही है। 26 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज का दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। समय रहते आपके सभी कार्य पूरे होंगे। परिवार में शानदार माहौल रहेगा। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपने की कोशिश ना करें। सेहत के मामले में समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृष: आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। इस राशि के विद्यार्थी को सफलता मिलेगी। व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। परिवार में मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी।

मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। दफ्तर में आपकी तारीफ होगी। कोई पुराना अटका काम भी हो सकता है। अपने लोगों से बहस ना करें। रिश्ते के मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करेंगे।

कर्क: साझेदारी में प्रवेश करना चाहते हैं तो सकारात्मक विकास संभव है। राजनीति या सामाजिक कार्यों में शामिल लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी के सन्दर्भ में नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। परिवार में उत्सव हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

सिंह: आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। क्रोध पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखना चाहिए। जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचें।

कन्या: आज का दिन सामान्य रहेगा। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों के दिन शानदार रहेगा। आपकी रचनात्मकता मूर्त रूप में आएगी। आपके प्रयासों और आइडियाज को सराहना मिलेगी। शत्रुओं से सावधान रहें। घर में कोई व्यक्ति बीमार पड़ सकता है।

तुला: नए सौदे लाभदायक रहेंगे। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। छात्रों को अपने एकाग्रता के स्तर पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। अविवाहित जातकों का विवाह संबंध निश्चित हो सकता है। पीठ एवं घुटनों के दर्द से पीड़ित हो सकते हैं।

वृश्चिक: आज करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में सीनियर्स आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है।

धनु: आज का दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। भागदौड़ के बाद अच्छे परिणाम मिलेंगे। एक समय में एक काम करें। अपने अतीत को भूलने की कोशिश करें। सेहत के लिए शानदार दिन रहेगा।

मकर: निवेश समझदारी से करें। भाई-बहनों के साथ हल्की नोंक-झोंक हो सकती है। सगे-संबंधियों से आर्थिक मदद मिल सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।

कुंभ: आर्थिक स्थिति शुभ रहेगी। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। प्यार के इजहार के लिए दिन शुभ नहीं है। स्वास्थ्य कमोबेश ठीक रहेगा।

मीन: नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगी। अपने काम पर भावनाओं को हावी ना होने दें।


अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022