26 फरवरी राशिफल: कर्क राशि वालों को हो सकता है धनलाभ, जानें आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 26 February 2020: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की  तृतीया तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 26 फरवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (26 February 2020 Ka Rashifal):

मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति एवं मांगलिक कार्यों का संयोग बनेगा। आपको अपने रूके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। कड़ी मेहनत से काम सिद्ध होंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।

वृष: रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी। काम-काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें।

मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। आज पुनर्निर्माण की योजनाएं बनाएंगे। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पूरा दिन मेहनत करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ संबंध बिगड़ने की संभावना है। लंबी यात्रा पर फिलहाल न जाए। पैसा निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कर्क: आज आपको धन लाभ होने के आसार हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से मुक्ति भी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी। समाज सेवा में समय बीतेगा। प्रेम-संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। दोस्तों की आज आप सहायता करेंगे। अपने कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे।

सिंह: काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। जीवन साथी से दूरियां बढ़ सकती हैं।

कन्या: आज का दिन सामान्य रहेगा। पिकनिक के लिए दोस्तों साथ कहीं जा सकते हैं। आय में वृद्धि के आसार हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मनचाहा जीवन साथी मिल सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। कार्यों को पूरा करने में दिक्कत होगी।

तुला: आज का दिन आपके लिए हर तरह से बेहतरीन रहेगा। आपके वरिष्ठ लोग आपके काम की सराहना करेंगे। आज आपको कुछ लोगों से सरप्राइज मिल सकता है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। आमदनी से अधिक व्यय न करें।

वृश्चिक: आज का दिन बहुत ही अहम रहने वाला है। आपको धनलाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। कुछ मामलों में आपको अप्रत्याशित तरीके से फायदा मिल सकता है।आज कई नये लोगों से संपर्क बनने का योग बन रहा है। आपके जीवन में कई बदलाव होंगे। समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने के लिये जायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

धनु: आज का दिन आपके लिए आगे की ओर बढ़ने का है। जीवन में कुछ सुलझता हुआ दिखाई देगा। काम का दबाव और तनाव कम होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आज आपको कुछ नई चीजों को सीखने की जरूरत है। आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा।

मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। आमदनी के मामले में दिन बेहतर रहेगा। पारिवारिक मोर्चे पर आप आज बेहद खुश नजर आएंगे। निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भरा दिन साबित हो सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी आप के प्रति समर्पित रहेगा। अतिथियों का आवागमन रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में प्रतीक्षा करने का समय है।

कुंभ: अपने धन का निवेश सोच-समझकर करें। किसी को आज के दिन उधार ना दें। व्यावसायिक स्थिति में सुधार संभव है। कामकाज में मन लगेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी ध्यान रखें। आप की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में सुख भरे पल मिलेंगे।

मीन:  आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। आपके मन में किसी चीज को लेकर दुविधा हो सकती है। बड़े ही धैर्य के साथ आज के दिन को व्यतीत करें। लेन-देन में सावधानी रखें। आय से अधिक व्यय से आर्थिक तंगी आने की आशंका है। पारिवारिक जीवन में अशांति रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on February 26, 2020 10:34 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022