26 सितंबर का इतिहास- समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर, अभिनेता देव आनंद और पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म

Follow न्यूज्ड On  

26 September History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 26 सितंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

26 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1087: विलियम द्वितीय इंग्लैड के सम्राट बने।
  • 1950: संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया।
  • 1950: इंडोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।
  • 1959: जापान के इतिहास में सबसे शक्तिशाली तूफान ‘वेरा’ से 4580 लोगों की मौत और 16 लाख लोग बेघर हुए।
  • 1960: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच बहस का पहली बार टेलीविज़न पर प्रसारण।
  • 1973: सुपरसैनिक कॉन्कॉर्ड यात्री हवाई जहाज ने अटलांटिक की यात्रा को रिकॉर्ड समय में यानी महज 3 घंटा 32 मिनट में पूरा किया।
  • 1984: यूनाइटेड किंगडम हांगकांग को चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ।
  • 1986: ब्रिटेन और चीन के बीच हांगकांग को लेकर समझौता हुआ।
  • 1998: सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा।
  • 2002: फ्रांस ने ईराक पर एकतरफ़ा कार्रवाई का विरोध किया।
  • 2004: अमेरिका ने असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय किया।
  • 2011: सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला ने 2015 के चुनाव में महिलाओं के मतदान करने तथा शूरा परिषद में शामिल होने की अनुमति देने की घोषणा की।
  • 2011: संयुक्त राष्ट्र ने ‘स्वच्छ विकास तंत्र’ योजना के तहत हरित गृह गैसों में कमी लाने के लिए दिल्ली मेट्रो को दुनिया का पहला ‘कार्बन क्रेडिट’ दिया जिसके अंतर्गत उसे सात सालों के लिए 95 लाख अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।

26 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1820: प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म।
  • 1876: भारतीय कवि, वकील, और राजनीतिज्ञ गुलाम भीख नैरंग का जन्म।
  • 1888: नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी लेखक टी.एस. इलियट का जन्म।
  • 1921: परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सूबेदार जोगिन्दर सिंह का जन्म।
  • 1923: फ़िल्म अभिनेता और निर्माता देव आनंद का जन्म।
  • 1932: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म।

26 सितंबर को हुए निधन

This post was last modified on September 26, 2019 9:36 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022