27 अक्टूबर का इतिहास- मुगल साम्राज्य के तीसरे शासक अकबर का फतेहपुर सीकरी में 1605 में निधन

Follow न्यूज्ड On  

27 October History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 27 अक्टूबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

27 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1676: पोलैंड और तुर्की ने वारसा की संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1910: रूस और चीन के साथ कई वर्षों के युद्ध के बाद जापान को इन दोनों देशों पर विजय मिली।
  • 1920: लीग ऑफ नेशन का मुख्यालय जिनेवा स्थानांतरित किया गया।
  • 1924: उज्बेकिस्तान एसएसआर सोवियत संघ में मिला।
  • 1958: पाकिस्तान के राष्ट्रपति इस्कंदर मिर्ज़ा को अपदस्थ कर जनरल अय्यूब खां पाकिस्तान के शासक बने।
  • 1968: मेक्सिको सिटी में 19वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
  • 1978: मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात और इजरायल के प्रधानमंत्री मेनाचेम को शांति का नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • 1982: चीन ने अपनी जनसंख्या एक अरब से अधिक होने की घोषणा की।
  • 1991: तुर्कमेनिस्तान की उच्च परिषद ने सोवियत संघ से इस देश की स्वतंत्रता को स्वीकृति दी।
  • 1995: यूक्रेन में कीव स्थित चेर्नोबिल परमाणु संयुत्र सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया।
  • 1997: एडिनबर्ग (स्काटलैंड) में राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
  • 1999: आर्मीनियाई संसद पर हुए आतंकी हमले में पीएम वाजगेन सर्गस्यान व स्पीकर कारेन देमिर्च्यान मारे गए।

27 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1811: सिलाई मशीन के आविष्कारक आइजैक सिंगर का जन्म।
  • 1904: स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी जितेंद्र नाथ दास उर्फ जतिन दास का कोलकाता में जन्म।
  • 1945: ब्राज़ील के 35वें राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा का जन्म।
  • 1952: फिल्‍म जगत के साथ-साथ भजनों से खास पहचान बनाने वाली अनुराधा पौडवाल का जन्‍म।
  • 1966: भारत के शतरंज खिलाड़ी दूसरे ग्रैंड मास्टर दिब्येन्दु बरुआ का जन्म।
  • 1977: श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा का जन्म।

27 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1605: मुगल साम्राज्य के तीसरे शासक अकबर का फतेहपुर सीकरी में 1605 को निधन।
  • 1907: भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मबांधव उपाध्याय का निधन।
  • 1953: भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में सम्मिलित होने वाले प्रमुख भारतीयों में से एक टी.एस.एस. राजन का निधन।
  • 1987: मशहूर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विजय मर्चेन्ट का निधन।
  • 2001: हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का निधन।

    26 अक्टूबर का इतिहास- राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय करने पर 1947 में सहमत हुए

This post was last modified on October 27, 2019 9:23 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022