27 अक्टूबर राशिफल: दिवाली के दिन इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें अपना राशिफल

Follow न्यूज्ड On  

Aaj Ka Rashifal In Hindi 27 October 2019 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि उपरांत अमावस्या और दिन रविवार है। चतुर्दशी आज 12 बजकर 23 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद 12 बजकर 24 मिनट पर अमावस्या तिथि शुरु हो जाएगी और कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। हम आपको बता रहे हैं आज 27 अक्टूबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके रुके हुए घरेलू काम जल्द ही पूरे हो जायेंगे। आप सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे। दूर के किसी करीबी से आपको फायदा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। साथ ही आपके दाम्पत्य संबंधों में सुधार आयेगा।

वृष: आपके लिए आज भाग्य के नए द्वार खुल जाएंगे। व्यवसायिक दौरे आपके लिए लाभदायक रहेंगे। आज आप सक्रिय रहेंगे। प्रेम सम्बन्ध अनुकूल रहेंगे। परिजनों से सहायता तथा समर्थन प्राप्त होगा। कोई शुभ कार्य भी परिवार में आयोजित किया जा सकता है। आप सभी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

मिथुन: आज आपको निराशा और परेशानी का अनुभव होगा। आपके आत्मविश्वास के स्तर में कमी आएगी। घर-परिवार में लड़ाई झगड़े होने की संभावना है। आपका प्यार आपसे दूर जा सकता है। वैवाहिक सुख का अभाव रहेगा। परिस्थितियां कठिन हो सकती हैं। गलतफहमी होने की संभावनाएं हैं।

कर्क: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। शादीशुदा लोगों का जीवन ठीक रहेगा। कामकाज में जल्दबाजी न करें।

सिंह: आपको नई नौकरी से सीखने का अवसर मिल सकता है। आपको किसी से भी अनबन होने से बचना चाहिए। आज घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ आपके कुछ मतभेद हो सकते हैं। आप अपने खर्चों को लेकर अपने विचारों में डूबे रह सकते हैं।

कन्या: आज का दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। किसी बात की चिंता करने की बजाय उसका हल निकालने का प्रयास करें। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास असरदार होंगे। पारिवारिक उत्सव में सुख मिलेगा। निजी जीवन से संबंधित कोई अहम निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह अवश्य करें। अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें।

तुला: दिन ठीक-ठाक रहेगा । आज किसी दोस्त से गिफ्ट मिल सकता है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है । अगर कोई फर्नीचर या सोफा खरीदना चाह रहे हैं, तो आज खरीद सकते हैं। सोसाइटी में आज सबसे प्यार से बातचीत करें और सबका सहयोग करने की कोशिश करें।

वृश्चिक: आज आपके सितारे अनुकूल नहीं हैं। अजनबियों के साथ अधिक मित्रता न दिखाएं। आपको वैवाहिक मामलों में सुख और आनंद प्राप्त होगा। आप ऊर्जावान और पुनर्जागृत महसूस करेंगे। आप अच्छी सेहत को बनाए रखने में सक्षम रहेंगे। जो व्यक्ति अपने करियर में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया समय है।

धनु: आज आप ऊर्जा और नए उत्साह का अनुभव करेंगे। आप आज बहुत ही बेहतरीन मूड में हैं। आपका मनोरंजक और मजेदार गतिविधियों में भाग लेने का मन होगा। आप अपने साथी के साथ स्नेह भरे रिश्ते का आनंद उठाएंगे। घर में आए मेहमान आपकी शाम को मनोहर बना देंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी लेकिन साथ ही व्यय में भी वृद्धि होगी।

मकर: पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की राय लेनी चाहिए। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदल सकती है। आज आपको उधार लेन-देन से बचना चाहिए।

कुंभ: आज कुछ परेशानियां या मुसीबतें बनी रह सकती हैं। व्यर्थ चिंता न करें। परिस्थिति जल्द ही अनुकूल ही जाएगी। परिस्थिति के प्रति अनासक्ति का भाव रखें, इससे आपको लाभ होगा। नकारात्मक सोच से बचें। किसी भी स्थिति में निर्णय लेने से पहले थोड़ा इंतज़ार कर लें तो अच्छा रहेगा। यदि किसी के लिए मन में कड़वाहट हो तो उसे माफ़ कर दें।

मीन: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। करियर से रिलेटेड आज कुछ नया बदलाव करने की भी सोच सकते है। आज आपको रिश्तेदारों के घर से फोन आ सकते हैं। आप काफी बिजी रहने वाले हैं। दोस्तों के साथ मूवी का प्लान बना सकते हैं। शाम को परिवार के साथ कुछ समय बितायेंगे, तो अच्छा लगेगा।


अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022