इतिहास में 2 जून- भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता राज कपूर का 1988 में निधन

Follow न्यूज्ड On  

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 2 जून को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

2 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • लार्ड लुई माउंटबेटन ने 1947 को भारत के विभाजन की घोषणा की।
  • ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की 1953 में ताजपोशी हुई।
  • अमेरिका ने 1966 में अपने पहले ही प्रयास में चांद पर अंतरिक्षयान उतारा।।
  • आस्ट्रेलियाई मॉडल जेनिफ़र हॉकिन्स मिस यूनिवर्स 2004 में बनीं।
  • अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर 2006 को प्रतिबंध लगाया।
  • भारत सरकार ने 2011 को शहरी क्षेत्रों में झुग्गी झोपडियों से मुक्ति दिलाने और गरीबों को अपने घर का सपना पूरा कराने में सहायता के लिए राजीव गांधी आवास योजना के पहले चरण को मंजूरी दी।
  • सन 2014 में आज ही के दिन तेलंगाना भारत का 29 राज्य बने।

2 जून को जन्मे व्यक्ति

  • 1930 में भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का जन्म हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अनंत गीते का 1951 में जन्म हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशकों में से एक मणिरत्नम का जन्म 1955 में हुआ।
  • 1955 में प्रसिद्ध सॉफ़्टवेयर कम्पनी ‘इन्फ़ोसिस’ के सह-संस्थापक सदस्यों में से एक नन्दन नीलेकणी का जन्म हुआ।
  • 1980 में तीरंदाज़ महिला खिलाड़ी डोला बनर्जी का जन्म हुआ।
  • बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 1987 में आज ही के दिन हुआ।

2 जून को हुए निधन

  • ‘पद्मभूषण’ से सम्मनित भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा का 1978 में निधन हुआ।
  • 1984 में भारतीय राजनीतिज्ञ एवं ब्रिटिश भारत उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री विश्वनाथ दास का निधन हुआ।
  • भारतीय निर्माता, निर्देशक और अभिनेता राज कपूर का निधन 1988 में हुआ।
  • फ़ैशन गुरु इवेसां लॉरेन का 2008 में निधन हुआ।

इतिहास में 1 जून- एचडी देवेगौड़ा 1996 को भारत के 11वें प्रधानमंत्री बने

This post was last modified on June 1, 2019 5:28 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022